एग्रीवेट: अग्निवीर बनकर सैनिक बनने की तमन्ना रखने वाले युवाओं को अब और ज्यादा दिन नौकरी करने का मौका मिलेगा. दरअसल, मोदी कैबिनेट ने अग्निवीर के रूप में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट 2 साल का सेवा विस्तार दिया है. सेना में ग्रामीण परिवेश से बड़ी संख्या में युवा जाते हैं. ऐसे में केंद्र सरकार का यह फैसला ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए राहत भरा है.
मोदी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं की सेवाओं को दो साल के लिए विस्तार देने की मंजूरी दी गई है. केंद्र सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. इस फैसले के बाद अग्निवीरों की कुल सेवा अवधि 4 साल से बढ़कर 6 साल हो जाएगी.
दीवाली की मिठास फीकी कर चीनी की महंगाई, 4 रुपये प्रति किलो उछाल ने मुश्किल बढ़ाई – एग्रीवेट
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी. अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है. इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने आगे कहा कि अग्निवीरों की योग्यता के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा. पहले 75 फीसदी अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे. लेकिन, अब इस योजना के तहत इन 75 फीसदी अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल का अवसर दिया जाएगा. इन दो वर्षों के पूरा होने पर जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा.