एग्रीवेट: किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों के साथ ही पंजाब में बढ़ रहे नशे के खिलाफ किसानों ने पंजाब सरकार के मंत्रियों और नेताओं के घरों और दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया है. किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आवास के बाहर धरना दिया है. किसान नेता पंढेर ने कहा कि नशे के खिलाफ किसान और मजदूर एकजुट हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में उनके संगठन की ओर से सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने आज 19 अक्टूबर को एक्शन कमेटी के आह्वान पर विधायकों और मंत्रियों के घरों के सामने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके चलते भारी संख्या में किसान और मजदूर मंत्रियों और नेताओं के आवास और दफ्तरों के बाहर इकट्ठा हुए हैं. मोगा जिले में आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को ‘निंदा पत्र’ सौंपने के लिए ‘किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब’ के संघर्षरत कार्यकर्ता वहां पहुंचे और सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया . किसानों ने इस दौरान पंजाब सरकार की किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के खिलाफ चलाई जा रही नीतियों का भी विरोध किया और नारेबाजी की.
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि उनके नेतृत्व में किसान और मजदूर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं. किसान नेता ने कहा कि नशे के खिलाफ किसान और मजदूर एकजुट हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में उनके संगठन की ओर से सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर संगठन की स्पष्ट नीति है और नशे के खिलाफ बड़े संघर्ष के लिए वह तैयार हैं.
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से आज 19 अक्टूबर को के दिन एक्शन कमेटी के आह्वान पर पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के घरों के सामने विरोध स्वरूप लानत-पत्र पढ़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ एक बड़ा संघर्ष खड़ा किया जाना चाहिए, ताकि नशे के कारोबार पर रोक लगाई जा सके और नौजवान पीढ़ी को बचाया जा सके.