एग्रीवेट: 27 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर , चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थान पर; उज्जैन, संभाग, के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 26 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -४ % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से +4 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – बिछिया 191.8, अजयगढ़ 180.2, अमरकंटक 148.0, पन्ना 143.2, बजाग 143.0, गौरिहार 136.0, मझगांव 128.5, बिरसा 125.6, मवई 124.4, खजुराहो एयरपोर्ट 118.0, बिलहरी 118.0, राज नगर 112.6, निवास 110.8, मऊ 110.0, मटियारी 108.0, शाहनगर 107.4, पवई 106.0, चंदिया 98.6, अमरपुर 96.3, उमरिया 95.7, सिमरिया 95.2, पुष्पराजगढ़ 94.6, डिंडोरी 93.2, बैहर 93.0, विजय राघवगढ 92.8, नौगांव 92.0, रायपुरा 90.8, बड़वारा 90.6, लवकुशनगर 90.0, बेनीबारी 89.8, जबेरा 89.0, समनापुर 89.0, अमान गंज 88.6, अटेर 88.4, करकेली 87.8, देवेंद्रनगर 87.0, बिलासपुर 86.1, कुंडम 84.4, मंडला 84.4, मेहंदवानी 84.3, मानपुर 82.6, उमरियापान 81.2, करांजिया 80.0, पाली 78.4, नागौद 78.0, बहोरी बंद 75.0, गो टेगांव 75.0, उंचेहरा 73.0, बरेला 72.5, ढीमरखेड़ा 72.5, परसवाड़ा 72.2, अमरपाटन 71.0, पनागर 68.6, नौरोजाबाद 68.6, नारायण गंज 67.8, ओरछा 67.0, मोहगांव 66.3, बालाघाट 66.2, छतरपुर 65.6, स्लीमानाबाद 65.0, शाहपुरा- डिंडोरी 64.4, पलेरा 64.0, जैसो 62.0, सिंगौड़ी 60.6, लाल बर्रा 60.3, किरनापुर 60.2, गुन्नौर 59.0, मैहर 58.2, बिजावर 58.0, मिहोना 57.0, बीरसिंहपुर 57.0, लहार 56.0, बरही 56.0, लखनादौन 55.6, कटनी 55.0 और घुघरी में 55.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चं डीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नातिया से होकर गुजर रही है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित अवदाब पिछले 06 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। यह आज, 26 सितम्बर 2026 को इसी क्षेत्र के ऊपर,केंद्रित था। यह सीधी (मध्य प्रदेश) से लगभग 70 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा (मध्य प्रदेश) से 90 किमी दक्षिण-पूर्व, सतना (मध्य प्रदेश) से 120 किमी दक्षिण-पूर्व, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 180 किमी दक्षिण तथा फतेहपुर से 250 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके 26 सितम्बर की शाम तक पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर से होते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर, अवदाब के रूप में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद भी उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर सुव्यक्त निम्न दबाव क्षेत्र परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दतिया , भिंड , सीधी , रीवा, सतना, उमरिया , कटनी, जबलपुर , पन्ना, दमोह , छतरपुर, टीकमगढ और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना, सिंगरौली , मऊ गंज , अनुपपुर, शहडोल , नरसिंहपुर, मंडला, सागर और मैहर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 – 40 किमी / घंटा ) चलने का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में कहीं -कहीं ,कुछ /अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।