एग्रीवेट: 27 सितंबर 2026, नई दिल्ली: राष्ट्रीय रबी सम्मेलन 28-29 सितंबर को नई दिल्ली में – केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 28 और 29 सितंबर को दिल्ली स्थित पूसा संस्थान में रबी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें सभी राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी अपनी- अपनी टीम के साथ रबी सीजन का पूरा प्लान लेकर आएंगे। इसमें यह तय किया जाएगा कि रबी में कौन सी फसल कितने क्षेत्र में बोई जाएगी।
कॉन्फ्रेंस में इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके आधार पर बीज की उपलब्धता, फर्टिलाइजर की आवश्यकता और अन्य जरूरी संसाधनों का आकलन कर आगे की योजना तैयार की जाएगी।