एग्रीवेट: महाराष्ट्र के 85 फीसदी हिस्सों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सर्वाधिक मुश्किल में किसान हैं और भारी नुकसान के चलते बीते कुछ समय में किसानों ने आत्मघाती कदम भी उठाए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूखा पीड़ित किसानों को मदद का भरोसा दिया है. पीएम ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति के बीच सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने देश भर के लोगों से अपील की कि वे इस त्योहारी मौसम में किसानों को याद रखें और यह सुनिश्चित करें कि सूखे से प्रभावित परिवारों को भी दिवाली की खुशियां मिल सकें.
प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे मेट्रो लाइन 3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मैं महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति से अवगत हूं. राज्य सरकार ने अग्रिम सहायता भी उपलब्ध कराई है. राज्य का 85 फीसदी हिस्सा सूखा प्रभावित है और किसान मुश्किल में हैं. उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के हर किसान को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस कठिन समय में, राजग सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि चिंता न करें, हम सभी अपने किसानों के साथ खड़े हैं.
रबी बुवाई से पहले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, खाद-बीज को लेकर शिवराज सिंह का सख्त निर्देश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट
पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हाल के वर्षों में जल संरक्षण के लिए काफी काम किया है, लेकिन मौजूदा प्राकृतिक आपदा ने किसानों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. मोदी ने प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत दी जा रही सहायता का भी जिक्र किया और किसान समुदाय को समर्थन देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.
“अजिबात काळजी करू नका !”
आदरणीय मोदीजींचा महाराष्ट्रातील दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना दिलासा!
महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित किसानों के साथ मोदी सरकार मजबूती से खड़ी है!
पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह पक्का करना चाहिए कि दिवाली का जश्न उनके घरों तक भी पहुंचे. यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है. हमें सूखे से प्रभावित नागरिकों, किसानों और गांवों में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों को नहीं भूलना चाहिए. हम सब मिलकर इस संकट का सामना करेंगे. भारत के विकसित राष्ट्र बनने के सफर में किसानों की अहम भूमिका है. पीएम ने कहा कि उनकी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.