बिना केमिकल उग रही रंगीन कपास, मिलेट्स से कमाई कर रहीं महिलाएं! प्रधानमंत्री मोदी ने सुनाई सफलता की कहानी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती विरासत मिशन के तहत प्राकृतिक और ऑर्गेनिक कपास की खेती को बढ़ावा देते हुए मन की बात कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है.. उन्होंने दिवाली से पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पंजाब के ‘नव त्रींजन’ की पहल का जिक्र किया..और बताया कि किस तरह से इस पहल में बिना केमिकल के कपास उगाई जाती है और प्राकृतिक रंगों वाली कपास से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है. इसके अलावा पीएम मोदी ने मिलेट्स की खेती पर बात करते हुए बताया कि किस तरह से मेघालय के खांडुली की रहने वाली दो सहेलियों ने मिलेट्स से प्रोडक्टस बनाकर उसकी खेती को बढ़ावा देने का काम किया है.

Share This Article