एग्रीवेट: महाराष्ट्र में जून-अगस्त 2026 के दौरान असमय बारिश और बाढ़ की स्थितियों से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने फंड को मंजूरी दे दी है. कृषि मंत्री दत्तात्रेय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित 3 लाख से ज्यादा किसानों के लिए राहत राशि को मंजूरी दी गई है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. राज्य सरकार का यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब वर्तमान में किसान सूखा झेल रहे हैं. ऐसे में यह राशि रबी फसलों की बुवाई के लिए पैसे की जरूरत को पूरी करेगी.
महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 291.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है. कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरने ने कहा कि जून से अगस्त 2026 के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुईं और खेती की जमीन को नुकसान पहुंचा, उन्हें यह सहायता दी जाएगी. राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी.
धनतेरस पर योगी सरकार गन्ना किसानों को दे सकती है खुशखबरी, मूल्य 100 रुपये बढ़ाने की संभावना – एग्रीवेट
मंजूर की गई कुल राशि में से 262.69 करोड़ रुपये कृषि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए दिए जाएंगे. वहीं, खेती की जमीन को हुए नुकसान के लिए 29.21 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है. इस तरह सरकार ने फसल और कृषि भूमि दोनों तरह के नुकसान को ध्यान में रखते हुए बाढ़-बारिश राहत पैकेज तैयार किया है.
सरकारी बयान में कहा गया कि इस फैसले से 3 लाख 9 हजार 289 किसानों को फसल नुकसान की भरपाई मिलेगी. इसके अलावा 34,984 किसानों को खेती की जमीन को हुए नुकसान के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी. यह सहायता उन किसानों के लिए है, जिनकी खेती की जमीन और फसलें बारिश व बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई हैं.
अतिवृष्टी आणि पुरामुळे नुकसान झालेल्या शेतकऱ्यांना दिलासा देण्यासाठी राज्य शासनाने २९१ कोटी ९१ लाख रुपयांची मदत मंजूर केली आहे.
जून ते ऑगस्ट २०२६ या कालावधीत झालेल्या नुकसानीपोटी ३ लाखांहून अधिक शेतकऱ्यांना या मदतीचा लाभ मिळणार आहे.
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरने ने बताया कि मंजूर सहायता राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से जमा कराई जाएगी. सरकार का उद्देश्य प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद पहुंचाना है, ताकि वे इस नुकसान से उबरकर आगामी कृषि कार्यों की तैयारी कर सकें.
महाराष्ट्र सरकार वर्तमान में सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 की अग्रिम आर्थिक सहायता दे रही है. सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि हमारी सरकार ने ये बहुत ऐतिहासिक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. अब तक की किसी राज्य सरकार ने जो नहीं किया, वैसा हमारी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने कर दिखाया है. 5 हजार रुपये तक की मदद की शुरूआत करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है. किसानों को दिवाली से पहले किसानों को ये मदद मिलेगी.