एग्रीवेट: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी. इसी दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. 19 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन होगा.
इस बार नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा हाथी यानी गज पर सवार होकर आएंगी. ज्योतिष में हाथी को सुख-शांति, समृद्धि, ज्ञान और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.
मान्यता है कि, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभ संकेत देता है. इससे अच्छी बारिश, धन-धान्य में बढ़ोतरी और खुशहाली के योग माने जाते हैं. अच्छी बारिश होने पर खेती-किसानी को भी इसका फायदा मिल सकता है.
इस बार नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को मां दुर्गा के प्रस्थान का वाहन चरणायुध यानी मुर्गा माना जाता है. इसी वजह से इस बार माता के प्रस्थान की सवारी भी मुर्गा रहेगी.
धार्मिक मान्यता में मां दुर्गा का मुर्गे पर प्रस्थान शुभ नहीं माना जाता है. इसे प्राकृतिक आपदा, अशांति, आपसी विवाद और परेशानियों जैसे संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं, जिन्हें परंपरा के आधार पर माना जाता है.
नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी. इसके लिए सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक शुभ समय बताया गया है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा.