Todays Top News List: राजस्थान में गोलियों के बाद पत्थर बरसाकर रावण वध, MP में व्हाट्सएप-SMS से नहीं मिलेगी छुट्टी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें – एग्रीवेट

Team Agrivate
34 Min Read

एग्रीवेट: नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर- कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. दास और रांका ने उच्च न्यायालय में रात के समय सुनवाई किये जाने का अनुरोध किया. दशहरा के कारण उच्च न्यायालय में अवकाश है.

राजस्थान के राजसमंद के चारभुजा में दशहरे पर वर्षों पुरानी रावण वध की परंपरा निभाई गई. 11 राउंड गोलियां चलाने के बाद भी रावण का पुतला नहीं गिरा तो ग्रामीणों ने पत्थर बरसाकर रावण वध की रस्म पूरी की.

नयी दिल्ली: दिल्ली में त्योहारों से पहले मिठाई बनाने और बेचने वाली कई इकाइयों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण और उन्हें संभालने के तरीकों में खामियां मिली हैं और विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कहीं भंडारण क्षेत्र में कीट मिले, तो कहीं कर्मचारी बिना दस्तानों के खाद्य पदार्थ संभालते पाए गए।

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया। इससे कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित विभिन्न भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत भारतीय निर्यात की सभी शुल्क श्रेणियों को पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की गई है।

पिछले पांच साल में लागू होने वाला यह भारत का सातवां व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मॉरीशस, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), ब्रिटेन, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते लागू किए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच समझौता लागू होने के साथ ही देश के प्रभावी मुक्त व्यापार समझौतों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पीतमपुरा की ‘श्री केशव रामलीला समिति’ के आयोजकों के खिलाफ उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। आयोजक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फुट के एक तिलचट्टे का पुतला भी जलाने की योजना बना रहे हैं.

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, भारद्वाज ने आयोजकों पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने, पवित्र हिंदू परंपराओं में बदलाव करने और समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि .

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई और कहा कि निर्वाचन आयोग और उसके सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग का ‘ईसीआईनेट’ तंत्र चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर को केंद्रीकृत करने के लिए तैयार किया गया है.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के खानपुरा में दशहरे पर रावण दहन नहीं, बल्कि उनकी पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंदसौर को मंदोदरी का मायका माना जाता है, इसी रिश्ते से रावण को यहां दामाद का सम्मान दिया जाता है।

यहां रावण की करीब 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जिसके नौ सिरों के ऊपर गधे का सिर भी बना है। दशहरे पर समाजजन ढोल-धमाकों के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और रावण के पैर में लच्छा बांधकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि यहां रावण का दहन नहीं होता, बल्कि आतिशबाजी के जरिए प्रतीकात्मक वध किया जाता है।

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान विवाद होने के बाद गायक मीका सिंह, बादशाह और अन्य कलाकार उनके समर्थन में उतर आए हैं.

‘तुनक तुनक तुन’, ‘बोलो ता रा’ और ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए पहचाने जाने वाले मेहंदी रविवार रात उत्तराखंड के नयी टिहरी में आयोजित ऐतिहासिक ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ में प्रस्तुति दे रहे थे. इसी दौरान कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल ने उनकी प्रस्तुति पर नाराजगी जताई.

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले केकलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा व्हाट्सएप, एसएमएस या मौखिक सूचना के जरिए अवकाश लेने पर रोक लगा दी है. नए निर्देशों के अनुसार, अब अवकाश के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना और सक्षम अधिकारी से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा.

चंडीगढ़: 20 अक्टूबर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के संगरूर में मादक पदार्थ की समस्या का मुद्दा उठाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की।

शाह पंजाब के एक-दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके दौरे में गुरदासपुर, संगरूर और मानसा शामिल हैं।

संगरूर जिले की दिरबा तहसील के तुरबंजारा गांव के निवासी गुलजार ने कथित तौर पर सात सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। गुलजार के परिवार का आरोप है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से अपने इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति के बारे में सवाल पूछने के कारण उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक अपशब्द कहे गये, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहर खा लिया।

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने कृत्रिम मेधा की मदद से आवाज की नकल, ‘डीपफेक’ और ‘फिशिंग’ (फर्जी संदेशों के जरिये गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश) जैसी साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है. बैंक ने उन्हें ऐसे मामलों में सावधानी बरतने और किसी भी संदेश या कॉल पर बिना पुष्टि के भरोसा नहीं करने की सलाह दी है.

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – अभिनेता मनोज जोशी ने नाटक ‘एक अखंड भारत का निर्माण: सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत’ में पटेल की भूमिका निभाने को बड़ा चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा बताने के साथ ही कहा कि इस नाटक के लिए सात साल तक गहन शोध और 260 से ज्यादा किताबों का अध्ययन किया गया.

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा समारोह और आधिकारिक आवश्यकता के मद्देनजर मंगलवार शाम से देर रात तक अलग-अलग इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे एवं मार्गों में परिवर्तन किया जाएगा। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लाल किला, रामलीला मैदान एवं द्वारका में रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और वीवीआईपी की आवाजाही की संभावना है।

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – देश की राजधानी को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के दावों के बीच दिल्ली जल बोर्ड को 2025 में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर 56 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं।

पटना: 20 अक्टूबर – बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव से कुछ दिन पहले जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के विधान पार्षद नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, 59-वर्षीय नीरज कुमार को सोमवार देर रात बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। नीरज कुमार हृदय रोग से पीड़ित हैं।

जयपुर: 20 अक्टूबर – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय के गलियारे में रातभर धरना दिया। इन नेताओं ने रात भी वहीं गलियारे में बिताई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने बराला से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला आरक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया।

मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कई महिला विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गईं। दिन में आयुक्तालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की संख्या संख्या बढ़ गई है।

हिंगोली: 20 अक्टूबर – महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिन पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कृषि भूमि की बिक्री करने का आरोप है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक शिकायत के बाद की गयी जांच में पता चला कि कृषि भूखंड जरूरी अनुमति लिए बिना ही पेदगांव गांव के निवासी रामलखन साबले को बेच दिया गया था.

लातूर: 20 अक्टूबर – महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक फार्म शेड में चल रही अवैध पटाखा निर्माण इकाई का पुलिस ने भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक और कच्चा माल जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सोमवार शाम करीब चार बजे संबंधित परिसर पर छापा मारा, जहां मजदूर खतरनाक परिस्थितियों में विस्फोटक सामग्री तैयार करते पाए गए.

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): 20 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नगर निगम ने त्योहारों के मौसम से पहले मुख्य बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.

तिरुवनंतपुरम: – तमिलनाडु के 37 वर्षीय एक इंजीनियर को केरलम की राजधानी में कई प्रमुख संस्थानों समेत राज्य में स्थित कई सरकारी कार्यालयों को बम रखे होने की फर्जी धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

आरोपी की पहचान शरत सुब्रमण्यन के रूप में हुई है. वह कई वर्षों तक अमेरिका में रहा था. तिरुवनंतपुरम शहर की पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के अनुसार उसके खिलाफ सिर्फ तिरुवनंतपुरम में ही 36 मामले दर्ज हैं जिनमें से उसने 34 अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है.

नागपुर: 20 अक्टूबर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को इस बात पर बल दिया कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और इसके पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

गुवाहाटी: 20 अक्टूबर – असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के तीन जिलों में 638 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गोलाघाट, होजाई और नगांव जिलों में बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी.

वडोदरा: 20 अक्टूबर – पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के तृणमूल कांग्रेस से अलग होने के कुछ महीने बाद गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में लंबे समय से विवादित रहे नगरपालिका का एक भूखंड सौंपने का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत 500 वर्ग मीटर जमीन ‘उपहार’ में दी जाएगी और शेष जमीन रियायती दर पर दी जाएगी.

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र का सरकार की ओर से दिए गए जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को सवाल किया कि क्या लोकसभा में पराजित हो चुके संविधान संशोधन विधेयक को फिर से लाने और ‘‘महालंकित दो-तिहाई बहुमत’’ से इसे पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है ?

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब पहुंचे। उनका राज्य में नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने के लिए गुरदासपुर, संगरूर और मानसा का एक दिवसीय दौरा करने का कार्यक्रम है. शाह के पंजाब दौरे से पहले इन तीनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

किसानों को एग्री वेलफेयर पोर्टल और अन्य डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल में दक्ष बनाने के लिए देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना और उन्हें सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी जानकारियों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं। भागवत ने नागपुर में संघ के वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए बांग्लादेश, नेपाल, फ्रांस और अल्बानिया में हाल में हुई हिंसा का उदाहरण दिया।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘वे दावा करते हैं कि सत्ता बदलने से स्थिति बदल जाएगी, लेकिन वास्तव में ऐसा कभी नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत ऐसी ताकतों की राह में रुकावट बनेगा, इसीलिए देश को कमजोर और विभाजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि कुछ वैश्विक शक्तियां चाहती हैं कि भारत का विकास हो, लेकिन वे इसे बहुत अधिक शक्तिशाली नहीं बनने देना चाहतीं क्योंकि इससे उनके वर्चस्व को चुनौती मिल सकती है।

जयपुर: (20 अक्टूबर) – मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के असर से मंगलवार को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. झालावाड़ जिले के पिरावा में सबसे अधिक 46 मिमी बारिश दर्ज की गई.

नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर – एक नए अध्ययन में कहा गया है कि मौसम में दैनिक बदलावों को ध्यान में रखने से ग्लेशियरों के पिघलने का अधिक वास्तविक अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पता चलता है कि दुनियाभर में ग्लेशियरों की बर्फ पहले के अनुमानों से शायद कहीं अधिक तेजी से पिघल रही है।

स्विट्जरलैंड के ईटीएच ज्यूरिख और बेल्जियम के व्रीजे यूनिवर्सिटेट ब्रसेल के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के मुताबिक, ग्लेशियरों के पिघलने की प्रक्रिया के अनुकरण से इस सदी के अंत तक बर्फ के अधिक नुकसान का अनुमान सामने आया।

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि इस साल भारी बारिश के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए वे दुर्गा पूजा बहुत सादगी से मना रहे हैं.

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से पैदा हुए हालात और किसान भाइयों के प्रति एकजुटता जताते हुए, माननीय मुख्यमंत्री ने इस साल की शारदीय दुर्गा पूजा को सादगी से मनाने का फैसला किया है. वे पूजा पंडालों में जाने से भी बच रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की सहयोगी शिवसेना ने सोमवार को सूखे से प्रभावित तालुकाओं में अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में शामिल होने के लिए मुंबई आने के बजाय, किसानों के घर जाएं और उन्हें जरूरी मदद पहुंचाएं. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ने इस साल की रैली को राज्य में सूखे से प्रभावित किसानों को समर्पित किया है.

नयी दिल्ली: खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने पोषक तत्वों से जुड़े उत्पादों और स्वास्थ्य पूरक (हेल्थ सप्लिमेंट) आहार पर अनिवार्य लेबल संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को लेकर चिंता जताई है. नियामक ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के IP एक्सटेंशन स्थित रामलीला मैदान में दशहरे से पहले तैयारियां की जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां आने के मद्देनजर मैदान में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं.

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक की मां ने अपने बेटे का बचाव किया है. उसने दावा किया कि उसके बेटे को किसी ने बहला-फुसलाकर गलत काम करने के लिए उकसाया और फिर उसे इस मामले में फंसा दिया. हालांकि, आरोपी की मां के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिकारियों के अदला-बदली कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोआर भारत में रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे. उनका पहला मैच 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जाएगा. इसके बाद वे 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई और हरियाणा के मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे. वहीं, भारतीय अंपायर पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड के दो मैच और एक वनडे कप मैच संभालेंगे.

बेंगलुरु में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने राज्य में सूखे की स्थिति और किसानों की परेशानी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास ठप हो गया है और किसान मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर सूखे से निपटने में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया. उन्होंने राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के वार्षिक विजयादशमी संबोधन की सराहना की है. यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किया गया. विजयादशमी उत्सव में भागवत ने अपना संबोधन दिया, जिस पर प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दशहरे के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अच्छाई के प्रतीक के रूप में रावण का वध किया था. भगवान राम का पूरा जीवन मर्यादाओं और आदर्शों से भरा रहा. तिवारी ने कहा कि देश के लोगों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए.

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने दुशान्बे स्थित ‘पैलेस ऑफ द नेशन’ में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया.राजनाथ सिंह SCO की शासनाध्यक्षों की परिषद (Council of Heads of Government) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस बैठक में संगठन के सदस्य देशों के बीच सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

तेलंगाना सरकार अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए खाद्यान्न का बफर स्टॉक मजबूत करने की योजना बना रही है. इसका मकसद सूखे, फसल खराब होने और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की स्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर निर्भर 3.42 करोड़ लोगों को राहत देना है. सरकार गेहूं के आटे समेत कुछ जरूरी चीजों को भी राशन की दुकानों के जरिए उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर में श्रीनाथ जी और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की पारंपरिक विधि से पूजा की. इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहे घोषणा पत्र जारी करें या कुछ भी कर लें, उनकी सरकार नहीं बनने वाली है. राजभर ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में थी, तब प्रदेश में दंगे और गुंडागर्दी होती थी. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सपा की सरकार से परेशान हो गई थी और अब उससे ऊब चुकी है.

देश में प्याज की थोक कीमतों में पिछले एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. खरीफ की नई फसल मंडियों में देर से पहुंचने के कारण प्याज की आवक कम हो गई है. व्यापारियों का अनुमान है कि नवंबर में नई फसल की आवक बढ़ने से पहले प्याज की कीमतें 8 से 10 रुपये प्रति किलो तक और बढ़ सकती हैं.

भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि परिसीमन समय की जरूरत है और यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि इसे राजनीति से अलग रखकर देखा जाना चाहिए. पासवान के मुताबिक, जनसंख्या बढ़ने के साथ सीटों की संख्या में बदलाव की जरूरत होती है. परिसीमन का उद्देश्य लोगों की आकांक्षाओं और उनके प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाना है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर साथ बैठकर चर्चा करें और सकारात्मक तरीके से समाधान निकालने की कोशिश करें.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान का मुंबई में स्वागत किया. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि UAE के विदेश मंत्री का स्वागत करके खुशी हुई और उनके साथ बातचीत का इंतजार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी लोगों को नई ऊर्जा और अपने संकल्पों को पूरा करने की ताकत दे. साथ ही, हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और सफलता आए. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है.”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के रेशिमबाग मैदान में शस्त्र पूजा की. यह पूजा विजयादशमी समारोह के तहत की गई.

गुजरात सरकार राज्य की उपजाऊ कृषि भूमि पर सोलर पैनल लगाने पर रोक लगाने के लिए नीति लाने की तैयारी कर रही है. राज्य के कृषि विभाग की एक स्टडी में सामने आया है कि मध्य गुजरात के चारोतर क्षेत्र में किसान अपनी उपजाऊ जमीन सोलर ऊर्जा कंपनियों को किराये पर दे रहे हैं. इसकी बड़ी वजह खेती की बढ़ती लागत, फसल से होने वाली कमाई में अनिश्चितता और मौसम से होने वाला नुकसान है. सोलर कंपनियों से किसानों को लंबे समय तक तय किराया मिलने की उम्मीद रहती है.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश में कुछ समूह भारत का विरोध करते हैं और उनके कुछ संपर्क भारत में भी हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है. घोष ने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों के लिए विदेश से पैसा आ रहा है और दिल्ली से कोलकाता तक पैसे पहुंचाए जा रहे हैं. दिलीप घोष ने कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश की तरक्की का समर्थन करता है. हालांकि, उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है और जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को अपनी स्थिति सुधारनी चाहिए. भारत उसके साथ खड़ा है.

भारत के चावल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BIRC) का आयोजन किया जा रहा है. यह तीन दिवसीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा. सम्मेलन शुरू होने से पहले ही कारोबार से जुड़ी 2,038 बैठकों का कार्यक्रम तय किया जा चुका है. इसका उद्देश्य भारतीय चावल निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के बीच कारोबार को बढ़ावा देना है.

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने महानवमी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दीं. तेजस्वी यादव ने कहा कि कल दशहरा है. हम चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहें और आपस में मिलजुलकर रहें. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कई अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article