एग्रीवेट: हमारी चिंता प्रदर्शनकारियों को लेकर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न स्थानों से रोजी-रोटी कमाने दिल्ली आने वाले लोगों को लेकर है : उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली मेट्रो बंद करने के संबंध में कहा।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश कैबिनेट ने उनके योगदान का अभिनंदन करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया है।
नयी दिल्ली: नौ अक्टूबर- दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित 25 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और इनमें नामज़द लोगों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में से तीन अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी. यादव का नाम भी इस पैनल में शामिल था.
नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य दिल्ली में करीब 200 लोग एकत्र हुए और पिछले प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल की निंदा की।
प्रदर्शनकारी ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के आह्वान पर जनपथ पर एकत्र हुए थे। इस संगठन का नाम कीट नियंत्रण के एक लोकप्रिय ब्रांड पर रखा गया है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नाम के व्यंग्यात्मक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनावों में बीजेपी की बढ़त को लेकर पार्टी नेता राहुल सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पहले से ही दोनों सीटों पर जीत का भरोसा था. सिन्हा के मुताबिक, नंदीग्राम बीजेपी की जीती हुई सीट है, जबकि रेजीनगर में हुमायूं कबीर की राजनीति को लोग समझ गए हैं. राहुल सिन्हा ने हुमायूं कबीर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बाबरी मस्जिद के नाम पर धर्म के आधार पर लोगों को बांटा और पैसे का गलत इस्तेमाल किया. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से वहां के कुछ मुस्लिम मतदाता भी बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी. इसमें धान और मोटे अनाज की खरीद नीति को मंजूरी देने समेत 31 प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है. बैठक में धान के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी आ सकता है. हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह कैबिनेट के फैसले के बाद ही साफ होगा.