एग्रीवेट: बरेली स्थित बीएल एग्रो ने वैश्विक बाजार में कदम रखने की बृहस्पतिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . कंपनी अगले 10 साल में अफ्रीकी देश तंजानिया में खाद्य तेल, डेयरी, कृषि, अनुसंधान और विनिर्माण क्षेत्रों में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने कहा कि इस प्रस्तावित निवेश का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करना है और इससे स्थानीय स्तर पर 1 लाख रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे. कंपनी का वैश्विक विस्तार 2030 तक 30,000 करोड़ रुपये का समूह बनने के लक्ष्य का हिस्सा है.
भारत की प्रमुख FMCG और खाद्य मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार BL एग्रो ने आज अफ्रीका के तंजानिया में 7,000 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश के साथ वैश्विक बाजार में कदम रखने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . यह निवेश अगले 10 वर्षों में अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. इस अंतरराष्ट्रीय विस्तार का मुख्य फोकस खाद्य तेल, डेयरी और पशुपालन, कृषि, अनुसंधान और विनिर्माण क्षेत्रों पर होगा. कंपनी का वैश्विक विस्तार 2030 तक 30,000 करोड़ रुपये का समूह बनने के उसके लक्ष्य का हिस्सा है. यह निवेश तंजानिया में एक एकीकृत इकोसिस्टम तैयार करेगा, जिसमें वहां के कृषि संसाधनों को भारतीय तकनीक और प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) विशेषज्ञता के साथ जोड़ा जाएगा. इससे तंजानिया, BL एग्रो के लिए पूरे पूर्वी अफ्रीकी बाजार में प्रवेश का एक प्रमुख केंद्र (गेटवे) बन सकता है.
तंजानिया दुनिया में सूरजमुखी के प्रमुख उत्पादकों में से एक है और वहां तिलहन उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं. अपनी विस्तार रणनीति के तहत BL एग्रो खाद्य तेल उत्पादन और प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन होगा और वहां की बढ़ती घरेलू मांग को पूरा किया जा सकेगा. यह घोषणा BL एग्रो के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की हालिया तंजानिया यात्रा के बाद की गई है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ निवेश के अवसरों और प्रस्तावित परियोजनाओं के रोडमैप पर चर्चा की. यह घटनाक्रम तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन की भारत यात्रा के समय ही हुआ है, जिस दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग और निवेश को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.
BL एग्रो के प्रबंध निदेशक आशीष खंडेलवाल ने कहा कि तंजानिया, BL एग्रो के लिए विकास की अपार संभावनाएं पेश करता है. तंजानिया कृषि और पशुधन के क्षेत्र में एक पावरहाउस है, जहां उत्पादकता बढ़ाने की काफी गुंजाइश है. यहीं पर भारतीय तकनीक और प्रोसेसिंग विशेषज्ञता एक बड़ा बदलाव ला सकती है. तंजानिया में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और इससे जुड़े क्षेत्रों में ऐसे महत्वपूर्ण अवसर हैं, जो BL एग्रो के लिए विकास के मुख्य कारक साबित होंगे. हमने 7000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है. BL एग्रो ग्रुप खाद्य उत्पादों, एग्री-टेक, अर्थ साइंसेज (पृथ्वी विज्ञान) और डेयरी इनोवेशन के क्षेत्रों में गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दे रहा है.
भारत में तंजानिया संयुक्त गणराज्य की उच्चायुक्त अनीसा के. मबेगा ने कहा कि तंजानिया सरकार, तंजानिया में BL एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 7000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का स्वागत करती है. यह वास्तव में कृषि, खाद्य तेल, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्रों में तंजानिया की प्रचुर संभावनाओं का प्रमाण है, और साथ ही भारत-तंजानिया के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में बढ़ती आत्मीयता को भी दर्शाता है. यह सहयोग महत्वपूर्ण तकनीक लाएगा, रोजगार पैदा करेगा, कौशल विकास को बढ़ावा देगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन (value addition) और टिकाऊ विकास के माध्यम से हमारे किसानों को मजबूत बनाएगा.