एग्रीवेट: प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से फसल बीमा प्रीमियम के 1,680 करोड़ रुपये जारी करने का किया आग्रह
देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह सिस्टम 24 अक्टूबर को डिप्रेशन, 25 अक्टूबर को गहरे डिप्रेशन और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. वहीं, किसान कारवां 2.0 उत्तर प्रदेश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में किसानों तक पहुंच रहा है. इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को झांसी में किसान महासभा का आयोजन होगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से आग्रह किया कि वे 2026 के खरीफ सीजन के लिए फसल बीमा प्रीमियम का राज्य का बकाया हिस्सा-1,680 करोड़ रुपये तुरंत जारी करें. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस देरी के कारण किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है.
शिवकुमार को लिखे एक पत्र में, जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का हिस्सा लगभग डेढ़ महीने से वित्त विभाग के पास लंबित है, जबकि केंद्र सरकार प्रीमियम सब्सिडी के अपने हिस्से के रूप में पहले ही 1,342 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है.