राजस्थान की 5 और तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, किसानों के लिए 9321 करोड़ का राहत पैकेज – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: राजस्थान के सिरोही जिले की पांच तहसीलों में सूखे से प्रभावित खरीफ फसलों को देखते हुए इन्हें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूखाग्रस्त इलाकों में तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि राजस्थान में मॉनसून में लगभग 20 फीसदी कम बरसात होने के कारण पहले भी 15 जिलों की 87 तहसीलों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है. राजस्थान सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए 9,321 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की व्यवस्था की है. इस राशि का वितरण प्रभावित किसानों को करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान सरकार ने सिरोही जिले की 5 तहसीलों में सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है. से प्रभावित खरीफ फसलों को देखते हुए इन्हें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही जिले की आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर और सिरोही तहसीलों में कृषि आदान-अनुदान वितरण और राहत गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं. राजस्थान में इस सीजन मॉनसूनी बारिश लगभग 20 फीसदी कम दर्ज की गई है, जिसके चलते पहले ही 15 जिलों की 87 तहसीलों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है. इन तहसीलों में से 73 तहसील गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी और 14 तहसील मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं. राज्य की कुल 92 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित की जा चुकी हैं.

राजस्थान सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए 9,321 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जरूरत के अनुसार चारा डिपो खोले जाएंगे और गोशालाओं के माध्यम से भी पशुओं के लिए पानी व चारे की व्यवस्था की जाएगी. प्रभावित तहसीलों में किसानों को मुफ्त बीज वितरण की व्यवस्था की जा रही है. किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने तथा जरूरत के मुताबिक टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

राजस्व विभाग की ग्राउंड ट्रूथिंग करवाने के बाद ये तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं. अधिसूचना जारी होने के बाद इन अभावग्रस्त तहसीलों में एसडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार कृषि आदान-अनुदान वितरण और अन्य राहत गतिविधियां की जा सकेंगी. निर्धारित नियमों के अनुसार 33 फीसदी या इससे अधिक फसल नुकसान होने पर पात्र किसानों को वर्षा आधारित खेती के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सुनिश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और बारहमासी फसलों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिल सकती है.

Share This Article