कौन-सी मुर्गी देती है सबसे ज्यादा अंडे? पोल्ट्री फार्म खोलने से पहले जान लें इन नस्लों की खासियत – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: आज के समय में किसान सिर्फ खेती करने तक ही सीमित नहीं रह गए है. वह छोटे-छोटे बिजनेस से जुड़ बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में कुछ किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि किस करोबार की शुरुआत उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. ऐसे में पोल्ट्री फार्म एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत किसान एक छोटे कमरे से भी कर सकते हैं और बाजारों में मुर्गी और उसकी बढ़ती हुई मांग को देखकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं.

आइए आगे जानें मुर्गियों की इन 3 नस्लों के बारें में विस्तारपूर्वक-

व्हाइट लेगहॉर्न को ज्यादा अंडे देने वाली प्रमुख नस्ल में से एक माना जाता है. अगर आप मुर्गी पालन कर  अंडों का उत्पादन करने का सोच रहे हैं, तो यह नस्ल आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. अगर किसान भाई इस मुर्गी की उचित देखभाल करते हैं, तो वह इस नस्ल से सालभर में लगभग 280 से 320 अंडे प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बेहतर प्रबंधन वाली कुछ कमर्शियल लाइनों में उत्पादन इससे अधिक भी हो सकता है. यानी की कुल मिलाकर किसान इस नस्ल से तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.

रोड आइलैंड रेड मुर्गी की नस्ल का पालन कर किसान डबल मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि इस नस्ल को अंडे और मांस दोनों के लिए उचित माना जाता है. जो किसान अंडा उत्पादन के साथ मांस उत्पादन की संभावना भी रखना चाहते हैं, वे रोड आइलैंड रेड नस्ल पर विचार कर सकते हैं. यह अमेरिका में विकसित की गई नस्ल है और अपने लाल-भूरे पंखों तथा अपेक्षाकृत मजबूत शरीर के लिए जानी जाती है. रोड आइलैंड रेड मुर्गियां आमतौर पर सालभर में लगभग 200 से 250 अंडे दे सकती हैं. इनका उत्पादन नस्ल की लाइन, पालन व्यवस्था और पोषण के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. व्हाइट लेगहॉर्न की तुलना में इनका शरीर भारी होता है, इसलिए इन्हें अंडे और मांस दोनों उद्देश्यों के लिए पाला जा सकता है.

किसानों के अगर अंडे का व्यवसाय शुरु करने की सोच रहे हैं, तो ब्लैक ऑस्ट्रालॉर्प मुर्गी की नस्ल उनके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. साथ ही बता दें कि मुर्गी के यह नस्ल दुनिया भर में लोकप्रिय है. इसलिए इस नस्ल की मांग बाजारों में बड़े पैमाने पर है. किसान इस नस्ल का चुनाव कर इससे उचित आहार, साफ-सफाई और बेहतर देखभाल मिलने पर एक ब्लैक ऑस्ट्रालॉर्प मुर्गी से सालाना लगभग 250 से 300 अंडे प्राप्त कर अच्छी इनकम अर्जित कर सकते हैं.

Share This Article