एग्रीवेट: Sugar Stock UP: त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में चीनी की कमी या कीमतों में बढ़ोतरी की चिंता भी लोगों को सताने लगती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. योगी सरकार का कहना है कि, प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है और गोदामों में स्टॉक मौजूद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी की उपलब्धता की जानकारी जुटाई गई है. इसके बाद चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. सरकार का कहना है कि, त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की सप्लाई बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कुल 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक मौजूद है. इसमें सहकारी चीनी मिलों से लेकर निजी मिलों तक की चीनी शामिल है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सहकारी चीनी मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल चीनी है. वहीं, निगम की चीनी मिलों में 2.93 लाख क्विंटल स्टॉक मौजूद है. इसके अलावा, निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी हुई है.
सरकार का कहना है कि, इतना स्टॉक होने से त्योहारों के दौरान लोगों की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी. इसलिए आम लोगों को घबराकर चीनी खरीदने या घर में जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा करने की जरूरत नहीं है.
पुराने स्टॉक के साथ ही अब नई चीनी आने की भी तैयारी है. उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से चीनी मिलें दोबारा चालू होने लगेंगी. इसके बाद नवंबर में नए पेराई सत्र 2026-27 की चीनी बाजार में पहुंचने लगेगी. गन्ने की पेराई शुरू होने के बाद मिलों में नई चीनी तैयार होगी. इससे बाजार में सप्लाई बनाए रखने में मदद मिलेगी. त्योहारों के दौरान मिठाइयों और दूसरी चीजों में चीनी की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में पुराना स्टॉक और नई चीनी की आवक मिलकर मांग पूरी करने में मदद कर सकती है.
सरकार सिर्फ चीनी की उपलब्धता पर ही नहीं, बल्कि उसकी कीमतों पर भी नजर रख रही है. केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने चीनी की सप्लाई बनाए रखने और दाम पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए थे. इसके बाद राज्य की गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें चीनी मिलों में मौजूद स्टॉक की जांच करने और बाजार में चीनी की कीमतों पर लगातार नजर रखने को कहा गया. इसका मकसद यह है कि, त्योहारों के समय चीनी की कमी का बहाना बनाकर कोई दुकानदार या कारोबारी मनमाने दाम न वसूले.
गन्ना आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर चीनी की उपलब्धता और कीमतों की निगरानी करने को कहा है. अधिकारियों को
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार है और नई चीनी भी जल्द बाजार में आने लगेगी. ऐसे में त्योहारों के दौरान सप्लाई बनाए रखने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, अलग-अलग इलाकों में दुकानों पर मिलने वाले भाव में अंतर हो सकता है.