एग्रीवेट: चंदन का नाम सुनते ही दिमाग में आती है इसकी खुशबू, पूजा-पाठ और लाखों रुपये कीमत वाली लकड़ी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंदन का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से त्वचा और सेहत से जुड़ी कई परेशानियों के लिए भी किया जाता रहा है?
आयुर्वेद में चंदन को ठंडी तासीर वाला माना गया है. पारंपरिक रूप से इसके लेप का इस्तेमाल त्वचा की जलन, खुजली, सूजन और मुंहासों जैसी समस्याओं में किया जाता रहा है. इतना ही नहीं, आयुर्वेदिक ग्रंथों में चंदन की अलग-अलग किस्मों और इसके कई अन्य पारंपरिक उपयोगों का भी उल्लेख मिलता है.
Haryana Sugarcane Protest: गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग, गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों से की अपील – एग्रीवेट
इस वीडियो में जानिए:
चंदन की लकड़ी इतनी महंगी क्यों होती है?
चंदन की कितनी किस्में होती हैं?
चंदन का इस्तेमाल किन दूसरी परेशानियों में किया जाता रहा है?
चंदन से एलर्जी और दूसरे नुकसान का खतरा
भारत में किन राज्यों में पाया जाता है चंदन?
जरूरी सावधानी: चंदन के पारंपरिक आयुर्वेदिक उपयोगों को आधुनिक चिकित्सा में प्रमाणित इलाज नहीं माना जाना चाहिए. त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें. आंखों या नाक में चंदन अथवा घरेलू मिश्रण बिल्कुल न डालें. किसी बीमारी के इलाज या चंदन के सेवन से पहले योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.