Farmer ID: खुद की जमीन नहीं फिर भी बनेगी किसान आईडी, बटाईदार ऐसे करें आवेदन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप किसी दूसरे की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. अब बिना खुद की कृषि जमीन के भी बटाईदार किसान Farmer ID बनवा सकते हैं. यानी खेत आपका नहीं है, लेकिन आप उस पर खेती कर रहे हैं, तो भी फार्मर रजिस्ट्री में अपनी पहचान दर्ज कराने का मौका मिलेगा. इसके लिए बटाईदार किसान को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर आधार के जरिए ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर का सत्यापन कराना होगा. आवेदन में किसान के प्रकार के रूप में ‘बटाईदार’ का विकल्प चुनना होगा और जिस जमीन पर खेती कर रहे हैं, उसका विवरण देना होगा.

Share This Article