एग्रीवेट: हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने गन्ने के दाम में सिर्फ 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए किसानों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए. चढ़ूनी ने दावा किया कि एक क्विंटल गन्ने से करीब 11 किलो चीनी निकलती है. 60 रुपये किलो के हिसाब से सिर्फ चीनी की कीमत 660 रुपये होती है, जबकि शीरा और खोई जैसे दूसरे उत्पादों की कीमत अलग है. उन्होंने गन्ने की खेती का रकबा 40 प्रतिशत घटने और मिलों के पास पर्याप्त गन्ना नहीं होने की बात भी कही.
Haryana Sugarcane Protest: गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग, गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों से की अपील – एग्रीवेट