बाजरा किसानों को MSP से कम भाव मिलने पर भरपाई की घोषणा, मंडियों से तुरंत धान उठाने के निर्देश – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: हरियाणा सरकार ने बाजरा किसानों को एमएसपी से कम भाव मिलने पर अंतर राशि की भरपाई करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. मुख्यमत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के बाजरा किसानों से 2900 रुपये के मूल्य पर बाजरा की सरकारी खरीद की जाएगी. अगर किसान को बाजार में बिक्री पर कम भाव मिलता है तो सरकार उसकी भरपाई करेगी. सीएम ने मंडियों में धान की आवक बढ़ने और उठान नहीं होने पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए हैं और कहा है कि धान किसानों की मुश्किलों को बढ़ाने की बजाय खत्म करने पर काम करें.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य की मंडियों में खरीदे जा रहे धान और बाजरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो. सैनी ने खरीफ फसलों की खरीद की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में हुई बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि खरीद, उठाव से लेकर किसानों को समय पर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सुचारू और प्रभावी ढंग से चलनी चाहिए.

आधिकारिक बयान के अनुसार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने मंडियों में धान का स्टॉक जमा होने से रोकने के लिए इसका तत्काल उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सीएम सैनी ने कहा कि पिछली खरीद अवधि से चावल मिल मालिकों के पास बचे धान के स्टॉक की समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई हैं. व्यापारियों की सुविधा के लिए 2,777 रुपये प्रति क्विंटल की राशि तय की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस साल किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ देगी. सैनी ने कहा कि यदि किसी किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कीमत मिलती है, तो 2,900 रुपये के एमएसपी और बिक्री मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई, सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत करेगी. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से 600 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा.

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान एवं बाजरे की सुचारू खरीद, उठान और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने धान की बढ़ती आवक के साथ उठान की गति बनाए रखने तथा प्रशासनिक सचिवों को स्वयं मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। प्रदेश में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।

बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल का MSP सुनिश्चित किया जाएगा। सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी और खुले बाजार में इससे अधिक भाव मिलने पर भी ₹2,900 तक की राशि भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम को अधिकारियों ने बैठक में बताया कि फिलहाल खुले बाजार में बाजरा औसतन करीब 2,235 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. बाजरा की खरीद निजी कारोबारी भी कर रहे हैं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले साल सरकार ने बाजरे का खरीद मूल्य शुरू में 2,150 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2,200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि खरीद मूल्य और आढ़तियों द्वारा दिए गए मूल्य तथा 2,900 रुपये के एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई सरकार ने किसानों को अलग से की थी.

Share This Article