एग्रीवेट: लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जब जय श्री राम का नारा लगता है तो कौन घबराता है? अब राधे-राधे का नारा लग रहा है तो कौन घबरा रहा है? ये राधे-राधे नारा नहीं है बल्कि राधे-राधे भक्ति की भावना को प्रकट करने का एक माध्यम है। जैसे हम लोगों ने कहा कि राधे-राधे कमल खिला दे तो उनको अपनी पंचर साइकिल नहीं दिखाई देती है, उनको कमल मुरझाया हुआ दिखाई दे रहा है तो उनकी आंखों में दोष है।
अपनी आंखों का इलाज कराएं। कमल खिला हुआ है। कमल खिलने जा रहा है और 2047 तक सपा आने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली नहीं है। जनता के आशीर्वाद प्रचंड बहुमत से हम लोग तीसरी बार सरकार बनाएंगे।”
बिहार में रबी सीजन से लागू होगी पीएम फसल बीमा योजना, 15 जनवरी तक होगा आवेदन – एग्रीवेट
नयी दिल्ली: 22 नवंबर – दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा विकसित ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 54 निगरानी केंद्रों में से 36 में एक्यूआई ‘खराब’ दर्ज किया गया जबकि पांच केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा।
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना की ओर से ‘एयर फेस्ट 2026’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के जरिए वायुसेना ने अपनी क्षमताओं और कामकाज की झलक दिखाई. एयर फेस्ट में लोगों को भारतीय वायुसेना से जुड़ी गतिविधियों को करीब से देखने का मौका मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात और राजस्थान में हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत पर दुख जताया. उन्होंने दोनों हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया. वहीं, हादसों में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान वह सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे. शाह का यह दौरा राज्य में सहकारिता से जुड़े कामों और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. रविवार सुबह 9 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 237 रहा. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदूषण और गिरते तापमान के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली में रविवार को शादियों की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ सकती है. दक्षिण दिल्ली में कम से कम 22 शादी समारोह होने हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इन आयोजनों के चलते करीब 4,500 अतिरिक्त वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं. ऐसे में दक्षिण दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने की आशंका है.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारी मात्रा में संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद पदार्थ हेरोइन जैसा दिख रहा है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह बरामदगी रविवार को हुई. फिलहाल पदार्थ की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के स्थापना दिवस पर कैडेट्स, अधिकारियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है. योगी ने कहा कि NCC से जुड़े युवाओं का साहस, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दे रहा है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सालाना माघ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. संगम क्षेत्र में मेले के लिए अस्थायी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग सरकारी विभाग जुटे हुए हैं. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सोना खरीदने से जुड़ी उनकी पिछली सलाह के लिए धन्यवाद दिया है. चैंबर का कहना है कि इस सलाह से लाखों ज्वेलर्स, व्यापारियों और निवेशकों को बड़े नुकसान से बचने में मदद मिली. CTI के मुताबिक, सोने की कीमत 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो से घटकर 1.25 करोड़ रुपये रह गई. यानी 65 लाख रुपये की गिरावट आई है. इससे शादी के सीजन में परिवारों को भी राहत मिली है.
बिहार के बाढ़ में रविवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. जगन्नाथ पेट्रोल पंप सिनेमा के पास फोरलेन सड़क पर एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में करीब 10 से 12 लोग सवार थे. तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में घने कोहरे ने दस्तक दी है. शहर के कई इलाकों में सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है. कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को सुबह के समय सतर्क रहने की जरूरत है.
चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने खुद भी दौड़ में हिस्सा लिया. उनके साथ चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मैराथन में शामिल हुए. कार्यक्रम के जरिए लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 319 रन पीछे है. न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बढ़त को खत्म करने और मैच में वापसी करने की बड़ी चुनौती है.
गुजरात के गांधीनगर में रविवार को 99वें ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दांडी कुटीर में हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी शामिल हुए. इस दौरान दोनों नेताओं ने साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया.
दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है. आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 252 दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, हवा की यह स्थिति ‘खराब’ श्रेणी में आती है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
राजस्थान के कोटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस मनाया गया. मेले में राज्य की संस्कृति और उत्पादों को दिखाने के लिए कई स्टॉल लगाए गए हैं. यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. सीएम ने कहा कि इस मेले के जरिए छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है.
पंजाब के अमृतसर में खडूर साहिब से सांसद और जेल में बंद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली. इस पर उनके पिता तरसेम सिंह ने कहा कि अपनों से मिलने का यह मौका उनके लिए बहुत बड़ी बात थी. उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल हुई संगत का आभार जताया. साथ ही कहा कि भारी भीड़ के बावजूद सभी ने शांति और अनुशासन बनाए रखा और अंतिम संस्कार की रस्में परंपरा के अनुसार शांतिपूर्वक पूरी हुईं.
गुजरात के कच्छ जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई. हादसा भुज-खावड़ा हाईवे पर वेकरिया रण के पास हुआ. मृतकों में तीन छोटे बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. सभी पर्यटक खावड़ा से कार में लौट रहे थे, तभी उनकी कार तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई.
Agriculture News in Hindi Live Updates: मॉनसून की विदाई हो चुकी है मौसम ने ठंड का रुख लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली में शाम होते ही कोहरे की चादर दिखने लग रही है और सुबह तापमान नीचे लुढ़क जाता है. अर्नब और मुरासु चक्रवात के चलते अभी तटीय राज्यों में तेज हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे गया है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में मौसम की करवट ने ठिठुरन बढ़ा दी है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने से मौसम में तेज बदलाव देखा जा रहा है. उत्तराखंड समेत पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है.
पीएम किसान सम्मान निधि 25वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment) का किसानों को इंतजार है. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की खरीद तेजी से चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today