एग्रीवेट: अरुणाचल प्रदेश के किसान दूध-अंडा, मछली पालन और मांस उत्पादन से आत्मनिर्भरता की ओर लौटेंगे. सहकारिता के जरिए इसको साकार किया जाएगा. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5610 करोड़ की विकास परियोजनाओं को लॉन्च करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य के पशुपालकों से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ऊंचे दाम पर दूध खरीदेगा. जबकि, भारतीय सेना और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) पहले ही गांवों में कृषि उत्पादन को बढ़ाने और उनके स्थानीय तौर पर उगाए गए उत्पादों की मार्केटिंग में मदद कर रही है. इस साझेदारी को और मजबूत कर सीमावर्ती गांवों के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा. इस दौरान सरस मेले का उद्घाटन किया और एफपीओ की महिला किसानों के जैविक कृषि उत्पादों की सराहना की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र के फ्लैगशिप वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) के तहत बॉर्डर इलाकों में आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास होने के बाद, चीन बॉर्डर से सटे अरुणाचल प्रदेश के 40 गांवों के लोग अपने घर लौट रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश में 5,610 करोड़ रुपये से ज्यादा की चार बड़ी विकास परियोजनाओं को लॉन्च करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बॉर्डर के गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया है और स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और पीने के पानी की सप्लाई जैसी जरूरी सुविधाएं देकर उनका चौतरफा विकास कर रही है.
लातूर में जल संकट के बीच उद्योगों को पानी की आपूर्ति रोकने की मांग भाजपा ने की—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट
गृह मंत्री ने सीमावर्ती गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत 199 विकास परियोजनाएं शामिल की हैं. सरकार का मकसद सीमावर्ती गांवों को विकसित करना और लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है. गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सीमावर्ती गांवों में कृषि उत्पादन को बढ़ाने और उनके स्थानीय तौर पर उगाए गए उत्पादों की मार्केटिंग में मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेना यहां के किसानों की उगाई गई फसलों को इस्तेमाल कर रही है. इस साझेदारी को और बढ़ावा जाएगा, ताकि सेना को प्राकृतिक कृषि उत्पादों की सप्लाई स्थानीय स्तर से ही हो सके और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाई जा सके.
उन्होंने कहा कि सहकारिता अभियान अरुणाचल प्रदेश को दूध, अंडे, मछली और मांस के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर वे काफी मात्रा में दूध का उत्पादन करते हैं, तो राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और अमूल उनका उत्पाद खरीदेंगे. एनडीडीबी की टीम जल्द ही अरुणाचल प्रदेश जाएगी, ताकि राज्य में दूध का उत्पादन बढ़ाने और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की सभी संभावनाओं का पता लगाया जा सके.
उन्होंने कोऑपरेटिव मूवमेंट में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप (एसएचजी) कोऑपरेटिव सेक्टर को बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे. अमित शाह ने कहा कि महिला एसएचजी के जरिए, कोऑपरेटिव मूवमेंट न केवल बढ़ेगा और मजबूत होगा, बल्कि महिलाएं आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी. गृह मंत्री ने ‘सरस मेले’ का उद्घाटन भी किया और ग्रामीण विकास को मजबूत करने और जरूरी सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने के मकसद से शुरू की गई पहलों के तहत एक मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाई.