चीनी मिलों को सरकार की बड़ी राहत! अब तय कोटे से ज्यादा चीनी बेचने की मिली छूट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read
चीनी मिलों को सरकार की बड़ी राहत! अब तय कोटे से ज्यादा चीनी बेचने की मिली छूट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप - एग्रीवेट - चीनी मिलों सरकार

एग्रीवेट: Sugar सेल Quota 2026: देश में गन्ने की पेराई का नया सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में चीनी मिलों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने मिलों को 15 नवंबर 2026 तक तैयार की गई चीनी को नवंबर के पहले पखवाड़े के लिए तय बिक्री कोटे से ज्यादा बेचने की अनुमति दे दी है. यानी अब चीनी मिलें अपने तय कोटे के अलावा भी अतिरिक्त चीनी बाजार में बेच सकेंगी. इस फैसले से उन मिलों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अक्टूबर या नवंबर में गन्ने की पेराई शुरू की है.

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी साझा की. विभाग के मुताबिक, यह छूट उन चीनी मिलों के लिए है, जिन्होंने अक्टूबर में पेराई शुरू कर दी थी या नवंबर में अपना काम शुरू किया है.

सरकार की ओर से दी गई नई अनुमति के तहत चीनी मिलें 15 नवंबर 2026 तक बनाई गई चीनी को बेच सकती हैं. खास बात यह है कि यह बिक्री नवंबर के पहले 15 दिनों के लिए तय किए गए कोटे के अतिरिक्त होगी. आमतौर पर सरकार हर महीने चीनी मिलों के लिए बिक्री की एक सीमा तय करती है. इसके तहत मिलें तय मात्रा में ही बाजार में चीनी बेच सकती हैं. लेकिन अब नई छूट मिलने से मिलों को अतिरिक्त चीनी बेचने का मौका मिलेगा. इससे उनके पास तैयार चीनी का स्टॉक जमा होने की परेशानी कुछ कम हो सकती है.

इससे पहले विभाग ने 30 सितंबर को नवंबर के पहले पखवाड़े यानी 1 से 15 नवंबर तक के लिए चीनी बिक्री का कोटा तय करने की जानकारी दी थी. अब सरकार ने उसी व्यवस्था में अतिरिक्त बिक्री की यह छूट दी है. सरकार के इस फैसले से चीनी मिलों को अपने उत्पादन और बिक्री का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है.

Share This Article