एग्रीवेट: गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार सरदार वल्लभभाई पटेल को लोगों की यादों से मिटाने की कोशिश की.
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंदिरा गांधी को ‘आयरन लेडी’ बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को मजबूत बनाने के लिए काम किया और उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.