एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में शानदार उड़ान भरी. आज शहर में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों और पायलटों के हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी 2.0’ पेश करेगी. इस नई नीति का मकसद रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करना और हैदराबाद को रक्षा से जुड़े रिसर्च का प्रमुख केंद्र बनाना है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार हैदराबाद को रक्षा क्षेत्र में रिसर्च और नई तकनीकों के विकास के लिए बेहतर जगह के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमो घाट पर भारतीय वायुसेना (IAF) ने भव्य एयर शो का आयोजन किया. इस दौरान वायुसेना ने आसमान में अपनी ताकत और हवाई कौशल का प्रदर्शन किया. एयर शो के जरिए भारतीय वायुसेना की क्षमताओं की झलक देखने को मिली.
नई दिल्ली के भारत मंडपम में दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (BIRC) का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया. इसमें भारतीय चावल निर्यातक और विदेशी खरीदार नए बाजार और कारोबार के मौके तलाश रहे हैं. इस साल सम्मेलन के लिए 32 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें 153 देशों के 4,856 खरीदार शामिल हैं. सम्मेलन में चावल उत्पादन और निर्यात से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है.
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में मौत की सजा पाने वाले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. दोनों ने निचली अदालत के फैसले को अवैध और मनमाना बताते हुए उसे रद्द करने और सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई कर सकती है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. बेंगलुरु में न्यूबर्ग आनंद हेल्थ चेकअप्स के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि वह अपनी फिटनेस का आकलन करने के बाद ही अगले आईपीएल सीजन में खेलने का फैसला करेंगे. फिलहाल उन्होंने आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर कोई पक्की पुष्टि नहीं की है.
ओडिशा के पुरी में मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में रेत से खास कलाकृति बनाई है. प्रधानमंत्री आज भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इन संस्थानों का मकसद डेटा की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग को बेहतर बनाना है.
दिल्ली में यमुना नदी का प्रदूषण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है. रविवार सुबह कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के पानी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया. नदी में सफेद झाग की मोटी परत नजर आई. इस तरह झाग दिखाई देने से यमुना के पानी की साफ-सफाई और प्रदूषण को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today