Todays Top News List: दिल्ली के बायोगैस प्लांट से रोज 200 टन गोबर खाद बनेगी, नेपाल ने प्रियागोल्ड बिस्कुट की बिक्री रोकी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें – एग्रीवेट

Team Agrivate
20 Min Read

एग्रीवेट: नयी दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल की शुरुआत की. इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिलेगी और वे उनका लाभ उठाने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे.

काठमांडू: 19 अक्टूबर – नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी.

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भगवान राम का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि पार्टी उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ाए और वह यहां से विधायक बनें. मंत्री ने अयोध्या को स्वर्ग से भी सुंदर बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की. मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है. मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रौशन के मुताबिक, घटना के बाद क्राइम ब्रांच की करीब 20 विशेष टीमें बनाई गई थीं. CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से संदिग्धों के रास्ते का पता चला. वे ट्रेन से जा रहे थे, जिसके बाद कोटा पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ा गया. आरोपियों को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है. मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.राजस्थान के कोटा में RPF और कोटा सिटी पुलिस ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. घटना से जुड़े वीडियो में CCTV फुटेज भी शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिली है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित करने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.पटना में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नवरात्रि के अवसर पर बिहार और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में बीती रात हुई घटना में घायल लोगों से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि मुंबई में लगातार ऐसी घटनाएं होना ठीक नहीं है. प्रशासन और गृह मंत्रालय को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल समेत देश के कई हिस्सों 21 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी दिन में तेज हवाएं चलने और रात में तापमान लुढ़कने की बात कही है.

नयी दिल्ली: खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने ग्राहक को कथित तौर पर इस्तेमाल की अवधि (एक्सपायरी की तारीख) समाप्त हो चुका बेसन पहुंचाने के मामले में ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो को नोटिस जारी किया है.

नयी दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने ‘शांति बनाए रखने’ के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष बॉण्ड भरने संबंधी दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. बोरा उच्च न्यायालय में तत्काल सुनवाई का अनुरोध कर सकती हैं. दशहरा के कारण उच्च न्यायालय में इस सप्ताह अवकाश है.

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के गोयला डेयरी में 16 करोड़ रुपये की लागत से बने बायोगैस संयंत्र का सोमवार को उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन गोबर से स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद तैयार होगी जिससे गोबर को यमुना में जाने से रोकने में मदद मिलेगी और पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी.

नयी दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीआईआरसी) में खरीदारों के साथ 2,038 कारोबारी बैठकें निर्धारित की गई हैं. भारत का चावल उद्योग वैश्विक कीमतों और मांग में बदलाव के बीच अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ कारोबारी संबंधों का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है.

आयोजकों ने बयान में कहा कि भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) की ओर से नयी दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. इसमें 150 से अधिक देशों के खरीदारों ने पंजीकरण कराया है. कुल 4,649 पंजीकरण हुए हैं जिनमें कुवैत, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के खरीदार शामिल हैं.

कोटा(राजस्थान): टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में पकड़े गए मुख्य अभियुक्तों के बारे में कोटा SP तेजस्वनी गौतम ने बताया, “प्रारंभिक पूछताछ में इनमें से दो अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड एक-एक मुकदमा पता चला है. इनमें से एक अभियुक्त रेहान की बातचीत अनिल पंडित से हुई है. इनका दिल्ली के रास्ते नेपाल में फरारी काटने का इनका उद्देश्य था… इन्हें जल्द मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा. विस्तृत पूछताछ और जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी.

कारोबार के दौरान सोना 581 रुपए यानी 0.4 प्रतिशत उछलकर 1,48,499 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं इसका इंट्रा-डे निचला स्तर 1,48,120 रुपए रहा, जो पिछले बंद स्तर से 200 रुपए या 0.13 प्रतिशत अधिक था।

‘उरूज म्यूजिक फाउंडेशन’ के आठ सदस्यीय दल ने तीन दिन तक सफाई अभियान चलाया. दल में एनजीओ के तीन सदस्य और पांच मजदूर शामिल थे. 13 से 15 अक्टूबर के बीच चलाए गए इस अभियान के दौरान दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और कड़ाके की ठंड जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे था.

(वीडियो सोर्स: CMO)

नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार को इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और इस दौरान न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. रविवार को न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी.  उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को संविधान के प्रति कोई सम्मान नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि सपा का वर्तमान और भविष्य दोनों अच्छा नहीं है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है. ऐसे मामलों और गैंगवार पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की. रामदास अठावले के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस घटना की पूरी जांच के आदेश दिए हैं.  उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.

महाराष्ट्र में सूखे की बढ़ती चिंता के बीच राज्य का कृषि विभाग पानी की ज्यादा जरूरत वाली फसलों पर निर्भरता कम करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए तिलहन और दलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.इसी मकसद से विभाग 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक एक महीने का ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू करने जा रहा है. सरकार उम्मीद है कि इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति में खाद्यान उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.

राजस्थान में रबी फसलों की बुवाई शुरू होने के साथ ही किसानों के लिए खाद को लेकर अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि बुवाई के समय किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी. केंद्र से राजस्थान को जितनी खाद मिल रही है, उसे समय पर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली में कांग्रेस नेता उदित राज ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में फिरौती के मामले बढ़ रहे हैं और पंजाब में आपराधिक गैंग का नेटवर्क फैल रहा है. उदित राज के मुताबिक, इन गैंगों का नेटवर्क कनाडा, अमेरिका और यूरोप तक पहुंच चुका है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अपराधी जेल में बैठकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंग चला रहे हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए धमकियां दी जाती हैं और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की घटनाएं सामने आती हैं.मुंबई, महाराष्ट्र: भाजपा नेता राम कदम ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने पहले भी गुंडागर्दी पर काबू पाया है और अब भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. राम कदम ने कहा कि किसी को धमकाना या डराने की कोशिश करना महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क है. साथ ही, उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह हर मुद्दे को राजनीतिक हथियार न बनाए.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के धंतोली स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की और आशीर्वाद लिया.

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के खाद्य मूल्य सूचकांक  के मुताबिक, सितंबर में यह 136 अंक पर पहुंच गया. अगस्त के मुकाबले इसमें 1.5 फीसदी और पिछले साल सितंबर के मुकाबले 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. FAO के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने से उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है. यह खतरा उन देशों में ज्यादा हो सकता है, जो खाद्य पदार्थों के आयात पर निर्भर हैं. हालांकि, इससे यह साबित नहीं होता कि भारत में सितंबर के दौरान सब्जियों की कीमतें बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार ही था.

देश में खाद्य महंगाई सितंबर 2026 में बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई, जबकि अगस्त में यह 5.97 फीसदी थी. खास बात यह है कि प्याज की कीमतों में एक साल के दौरान दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई दर भी बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गई. नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार वर्ष 2024=100 के तहत यह अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

रासायनिक खाद के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत खराब होने की चिंता बढ़ रही है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड (Soil Health Card) जारी करना शुरू किया है. इस कार्ड के जरिए किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करा सकते हैं और उसमें पोषक तत्वों की स्थिति जान सकते हैं. इससे फसल के लिए जरूरी खाद का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए शुरू किए गए मिशन के पहले साल में एक भी रिसर्च प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिली है. इस मिशन के तहत 2025-26 से 2030-31 तक छह साल में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं. इस देरी को देखते हुए कृषि मंत्रालय ने प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, समिति की सिफारिशों के आधार पर योग्य रिसर्च प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2026 के अंत तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इससे पहले कैबिनेट सचिवालय ने मंत्रालय को 15 नवंबर तक सभी जरूरी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था. मंत्रालय का कहना है कि वह तय समयसीमा से पहले ही प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की कोशिश कर रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में 22 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है. राजधानी में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और 18 अक्टूबर से आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी बढ़ने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article