एग्रीवेट: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.
उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित 9 लाख से अधिक किसानों को आज शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा. इस सहायता से अन्नदाता किसान बंधुओं को राहत, कृषि निवेश की व्यवस्था करने में सहयोग तथा खेती को पुनः गति मिलेगी. संकट में अन्नदाता किसान को सहारा मिले, उसकी खेती फिर संवरे और खेतों में खुशहाली लौटे, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है.
दिल्ली में सोमवार सुबह तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चली. इससे राजधानी के मौसम में ठंडक आ गई. वहीं, करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास जलभराव हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक होने की चेतावनी दी है.
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुछ लोगों पर देश में अस्थिरता फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ गलत प्रचार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग हाथों में संविधान की किताब लेकर जनता को गुमराह करते हैं. पटेल के मुताबिक, इन लोगों को न तो लोकतंत्र में भरोसा है और न ही संविधान का सम्मान है. अगर वे लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते, तो जनता के जनादेश को स्वीकार करते.
आने वाले हफ्तों में प्याज की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है. जानकारों के मुताबिक, खरीफ की नई फसल की आवक बढ़ने और पुरानी फसल का बचा हुआ स्टॉक बाजार में आने से प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी. इससे खुदरा कीमतों में राहत मिल सकती है. फिलहाल प्याज के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुने हैं. ऐसे में त्योहारों से पहले कीमतें घटने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई. इसके चलते झंडेवालान मंदिर के आसपास जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा कारणों से मेट्रो यात्रियों को परेशानी हो सकती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे. यह फैसला विपक्षी दलों के ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी के बीच लिया गया है. विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, मॉनसून की सक्रियता के चलते सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की आशंका है. IMD का कहना है कि सोमवार को बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. हरियाणा में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में देर रात गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई. इससे तापमान में गिराट आई है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today