एग्रीवेट: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गुरुवार से पंजाब में कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू कर दी है. केंद्रीय एजेंसी ने अर्ध-शुष्क मालवा क्षेत्र के चार जिलों में 13 केंद्रों पर कपास खरीद शुरू की है. इससे क्षेत्र के कपास किसानों को अपनी उपज MSP पर बेचने का विकल्प मिलेगा. मुक्तसर जिले में अधिकतम चार कपास खरीद केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा बठिंडा, मानसा और फाजिल्का में तीन-तीन केंद्र हैं. इन सभी केंद्रों को 25 कपास जिनिंग फैक्ट्रियों से जोड़ा गया है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के रुख की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में तय हुआ है कि जब तक कथित ‘वोट चोरी’ नहीं रुकती, तब तक पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी. बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार केवल एक मोहरा हैं और उनके जरिए वोट चोरी की जा रही है.
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पूरे मामले की जानकारी है. श्रवण कुमार ने कहा कि संजय झा ने इस मामले में जो बात कही है, उस पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने बताया कि किसी नेता को मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है.
मंत्री ने कहा कि थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है. कुछ समय बाद इस मामले से जुड़ी सभी बातें सामने आ जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कौन नेता कहां प्रचार के लिए जा रहा है. श्रवण कुमार के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बातचीत से लगता है कि जल्द ही बातचीत के जरिए इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपास की खेती को बदलते मौसम के अनुकूल बनाने के लिए नई किस्मों और बेहतर कृषि तकनीक विकसित करने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और कीटों का बढ़ता प्रकोप कपास किसानों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है, जिनसे कम पानी और कम संसाधनों में ज्यादा उत्पादन लिया जा सके. उन्होंने टिकाऊ कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण को भी जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच इन उपायों से आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य की स्थिति का जायजा लेने पहुंची केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम के साथ चर्चा की. टीम का नेतृत्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजित कुमार साहू कर रहे हैं. यह टीम राज्य में मौजूदा हालात का आकलन करने के लिए कर्नाटक पहुंची है. बैठक के दौरान राज्य की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.
पंजाब के होशियारपुर में एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता गुरिंदरवीर सिंह का उनके गृह शहर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. इस मौके पर उन्हें स्थानीय गुरुद्वारे में भी सम्मानित किया गया. एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने के बाद गुरिंदरवीर के घर लौटने पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद परगट सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे. परगट सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना और राज्य की जनता की सेवा करना है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने और संगठन को आगे बढ़ाने की बात भी कही.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today