एग्रीवेट: रबी सीजन की फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को खरपतवार की चिंता सताने लगी है. गेहूं की फसल में खरपतवार उसकी ग्रोथ, दाना बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जबकि उत्पादन भी प्रभावित होता है. ऐसे में गेहूं किसानों को खरपतवार से छुटकारा दिलाने के लिए कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज ने गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने के लिए पोस्ट एमर्जेन्ट हर्बीसाइड ‘कॉन्टेक्स्ट’ लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि गेहूं किसानों को खरपतवारों से मुक्ति दिलाने के लिए उनका उत्पाद कॉन्टेक्स्ट सटीक है और इसके नतीजे उत्साहजनक है. इसे बार बार छिड़काव करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज ने विज्ञप्ति में बताया है कि उनका खरपतवारनाशी उत्पाद कॉन्टेक्स्ट को दो फॉर्मूलों फ्लूरोक्सीपायर और मेट्रिब्यूज़िन को मिलाकर बनाया गया है और यह सटीक नतीजे देने में सक्षम है. इसे इस्तेमाल करने के लिए किसानों को अलग-अलग फॉर्मूला मिलाने की जरूरत भी नहीं होगी और बार-बार छिड़काव भी नहीं करना पड़ेगा. कंपनी का दावा है कि कॉन्टेक्स्ट को खरपतवार प्रबंधन की उभरती चुनौतियों का समाधान करने और गेहूं की खेती में खरपतवार नियंत्रण में सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है.
धान-गेहूं की कटाई से आलू की खुदाई तक, किसानों के काम आएगी 5-in-1 मशीन—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट
कंपनी ने कहा कि रबी सीजन में गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों के लिए यह ‘कॉन्टेक्स्ट’ उत्पाद बेहद कारगर साबित होगा. विशेष तौर पर गेहूं उत्पादन करने वाले मुख्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए. यह उत्पाद खेत की जरूरत के अनुसार व्यवहारिक और इनोवेटिव फसल सुरक्षा समाधान देगा. इस खरपतवारनाशी उत्पाद से कंपनी का लक्ष्य गेहूं के खरपतवारनाशक सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाना और किसानों को खरपतवार प्रबंधन के लिए विशेष समाधान प्रदान करना है.
पारिजात इंडस्ट्रीज में डोमेस्टिक बिजनेस के सीईओ उदय राज आनंद ने कहा कि इनोवेशन तभी ज्यादा कारगर होता है, जब वह किसानों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान करे. हमारे उत्पाद कॉन्टेक्स्ट के साथ हम चौड़ी पत्ती वाले मुश्किल खरपतवार से निपटने और खरपतवार प्रबंधन की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष समाधान लेकर आए हैं, जो हमारे गेहूं खरपतवारनाशक पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगा. हम फसलों की सुरक्षा और उत्पादकता में सुधार के लिए इनोवेशन, मार्केट के प्रभावी कार्यान्वयन और किसान-केंद्रित जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करते हैं.
स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग हेड सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गेहूं में खरपतवार प्रबंधन लगातार विकसित हो रहा है और हमारे समाधानों को भी इसके साथ विकसित होना चाहिए. हालांकि कई गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में प्री-इमर्जेंस हर्बिसाइड्स के इस्तेमाल से फैलेरिस माइनर को नियंत्रित करने में मदद मिली है, लेकिन चेनोपोडियम एल्बम, रूमेक्स प्रजाति, कोरोनोपस प्रजाति और सोलनम नाइग्रम जैसे चुनौतीपूर्ण चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार कई खेतों में मुश्किल चुनौतियां लेकर आते हैं. ये खरपतवार नमी, पोषक तत्वों और सूर्य के प्रकाश सहित जरूरी संसाधनों के लिए गेहूं के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे फसल की वृद्धि और अनाज की पैदावार पर बुरा असर पड़ता है.
गेहूं के खरपतवार खत्म करने के लिए हर्बीसाइड कॉन्टेक्स्ट लॉन्च.
कॉन्टेक्स्ट उत्पाद में एक सिंथेटिक ऑक्सिन हर्बिसाइड (एचआरएसी ग्रुप 4) फ्लूरोक्सीपायर और एक फोटोसिस्टम 2 इन्हीबिटर (एचआरएसी ग्रुप 5) मेट्रिब्यूज़िन का कॉम्बीनेशन है. यह कॉम्बीनेशन गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के प्रबंधन के लिए दो अलग-अलग खरपतवारनाशी प्रणालियों को एक साथ लाता है.
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चुनिंदा स्थानों में फसल की विशेष अवस्था और खरपतवार नाशक की विशेष खुराक के साथ अध्ययन किए गए, जिसमें खरपतवार नियन्त्रण के परफोर्मेन्स का मूल्यांकन किया गया.
पहले से मिश्रित कॉन्टेक्स्ट उत्पाद में फॉर्मूले के साथ किसानों को दो सक्रिय कंपोनेंट को अलग-अलग मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती. इस तरह प्रोडक्ट को तैयार करना और प्रबंधन सरल हो जाता है और बार-बार छिड़काव की जरूरत भी नहीं पड़ती. लेबल पर दिए गए निर्देशों और स्थानीय अनुशंसाओं के अनुसार सही समय पर इस्तेमाल करने से उचित परिणाम मिलते हैं.