एग्रीवेट: नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान ‘‘व्यापक स्तर पर बाधा डाले जाने’’ संबंधी तथ्यान्वेषी आयोग की रिपोर्ट के बाद पंजाब के 50 नगर निकाय वार्ड में हुए चुनाव रद्द कर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने पटियाला जिले के 28 और मोगा के 22 वार्ड में हुए चुनाव रद्द कर दिए।
शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि पूरा देश मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शनों को देख रहा है. इसमें कहा गया, ‘‘लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) इससे दूर हैं.
नयी दिल्ली: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा है, लेकिन अभी तक राष्ट्रपति भवन से कोई जवाब नहीं मिला है. वेणुगोपाल ने कहा कि इस संबंध में पहला अनुरोध दो अक्टूबर को भेजा गया था. इसके बाद राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मांगे थे.
नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में कथित रिश्वतखोरी के मामले में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (ईएमआरएस) के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
सीबीआई ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि उसने ईएमआरएस, नुआपाड़ा में सहायक नर्स (एएनएम) के तौर पर सेवा विस्तार की सिफारिश करने के लिए एक महिला से 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी.
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के बीईजी सेंटर में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम: (8 अक्टूबर) कृषि मंत्री टी. सिद्दीक ने कहा है कि वर्ल्ड बैंक ने किसानों को जलवायु-अनुकूल खेती के तरीकों से कार्बन क्रेडिट कमाने में मदद करने के लिए राज्य के कृषि विभाग के तहत एक कार्बन सेल बनाने के केरल के प्रस्ताव का समर्थन किया है.
उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, मंत्री और KERA प्रोजेक्ट के लागू होने की समीक्षा के लिए केरल आए वर्ल्ड बैंक मिशन के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई. सिद्दीक ने कहा कि वर्ल्ड बैंक और राज्य सरकार आने वाले महीनों में कार्बन सेल स्थापित करने के लिए मिलकर काम करेंगे.
कोलकाता: दिल्ली दौरे पर जाने से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे जाने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं जा रही हूं… INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से राष्ट्रपति से 8 या 9 तारीख को मिलने का समय मांगा गया है उस लिस्ट में मेरा नाम भी शामिल है। पहले मैंने सोचा था कि मैं नहीं जाऊंगी और अभिषेक को भेज दूंगी, लेकिन उन्होंने मुझसे जाने का आग्रह किया और मेरा नाम भी दे दिया।
नाना पाटेकर की शानदार एक्टिंग, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ़ें मिलीं, उसके पीछे एक ऐसा नागरिक था जो सामाजिक रूप से जागरूक था और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध था.
अनुभवी एक्टर ने आत्महत्या करने वाले लगभग 500 किसानों की पत्नियों को ‘आरोग्य कार्ड’ देने का विचार किया था, ताकि वे छत्रपति संभाजीनगर के महात्मा गांधी अस्पताल में मुफ़्त इलाज करा सकें.
पाटेकर ने मराठवाड़ा के सूखा-ग्रस्त इलाकों में काम किया और NAAM फाउंडेशन के जरिए मदद पहुंचाई. उन्होंने यह फ़ाउंडेशन 2016 में मराठी एक्टर मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर शुरू किया था.
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में डिजिटल शासन को बढ़ावा देने से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिली है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये करीब पांच लाख करोड़ रुपये ‘‘गलत हाथों’’ में जाने से बचाए गए हैं. उन्होंने कहा कि वह ‘‘गलत तौर-तरीकों’’ के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
नयी दिल्ली: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी उपग्रह संचार कंपनी यूटेलसैट वनवेब भी सेवाएं शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है. अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के उनकी उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में रोके जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मित्तल ने यह बात कही.
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अधिकारियों को राज्य की मंडियों में खरीदे जा रहे धान और बाजरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो. सैनी ने खरीफ फसलों की जारी खरीद की समीक्षा के लिए यहां हुई बैठक की अध्यक्षता की.
कासरगोड (केरलम): केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था कि छह और सात अक्टूबर को आयोजित संगोष्ठी के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के पीछे साजिश थी. छात्रों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार की मौजूदगी के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था.
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अगस्त में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और एक स्लीपर बस के अंदर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी बस चालक और खलासी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने यह भी कहा कि दोनों के खिलाफ साक्ष्यों की जांच सुनवाई के दौरान की जाएगी.
बिजनौर, उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद तीन की मौत पर SP के.के. बिश्नोई ने कहा, “बहुत ही दुखद घटना है, कल रात्रि शराब के ठेके के बाहर अंडे का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के साथ में मारपीट की गई उसके बाद में यह व्यक्ति अपने घर गया, वहां पे भी इसके साथ मारपीट होने की बात प्रकाश में आई है.
उस घटना के 1 घंटे के बाद में ठेला लगाने वाले व्यक्ति द्वारा अपने 3200 की मांग की गई. बाद में जिस व्यक्ति से तकादा किया गया उसका भाई ट्रैक्टर लेके आया और शराब के नशे में अपने ट्रैक्टर से जिन लोगों का उससे कोई संबंध नहीं था उन लोगों के ऊपर वो ट्रैक्टर चढ़ाया. इसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इन दोनों की दो अलग प्राथमिकी (एफआईआर) हैं वो लिखी जाएंगी”
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले के पालशी गांव में 60 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब इस पश्चिमी राज्य के करीब 80 प्रतिशत तालुकाओं में भीषण सूखे की स्थिति बनी हुई है.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अबीदजान में आइवरी कोस्ट की विदेश राज्य मंत्री नियाले काबा से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य और जन-केंद्रित सहयोग समेत द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.
फडणवीस ने अपने शोक संदेश में कहा कि पाटेकर ने मराठी और हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया और अपने दमदार अभिनय के जरिए दोनों फिल्म उद्योगों को एक अविस्मरणीय दौर दिया।
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मोबाइल फोन के जरिए सैकड़ों सरकारी सेवाओं का फायदा लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 50 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक, इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से पैसा हासिल करने वालों को यह व्यवस्था पसंद नहीं आएगी, लेकिन वह ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की. बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे.
सुपरस्टार रजनीकांत ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया. नाना पाटेकर अपनी अलग-अलग तरह की भूमिकाओं और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे. रजनीकांत ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया. नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
लखनऊ में इंडिया मोबाइल कांग्रेस को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है. उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर में भी भारत ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. पाठक के मुताबिक, पहले भारत में विदेशों में बने मोबाइल फोन इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब भारत में बने मोबाइल फोन दुनियाभर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं. उन्होंने इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका को भी अहम बताया.
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पहुंचकर माथा टेका. दोनों नेताओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की और सरबत के भले की कामना की. इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया और गुरु घर का आशीर्वाद लिया.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. मंदिर में नितिन नबीन ने कहा कि यहां आने वाला हर व्यक्ति श्रद्धा से नतमस्तक होता है. उन्होंने कहा कि बिहार से आने वाले लोगों के लिए काशी की यात्रा की गहरी परंपरा रही है. नितिन नबीन ने बताया कि वह पहले भी कई बार काशी आकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ले चुके हैं और उनके दर्शन भक्तों के लिए बेहद खास हैं.
हिंडन: उत्तर प्रदेश में 94वें भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले साल पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय वायुसेना ने कितनी तेजी से युद्ध जैसी स्थिति में कार्रवाई की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना की मारक क्षमता और प्रभावी हवाई रक्षा का भी जिक्र किया. एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ‘Infallible, Impervious and Precise’ सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि वायुसेना की ताकत और संकल्प को दिखाती है.
भारत में हर्बिसाइड टॉलरेंट बीटी (HTBt) कपास को अभी सरकार की मंजूरी नहीं मिली है. इसके बावजूद किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती कर रहे हैं. एक नई फील्ड स्टडी के मुताबिक, खरीफ सीजन 2025-26 में देश में 65 से 72 लाख एकड़ में अनधिकृत HTBt कपास की खेती की गई.
स्टडी के अनुसार, यह रकबा देश के कुल कपास क्षेत्र का करीब 24 से 30 फीसदी है. यानी देश में कपास की खेती के एक बड़े हिस्से में किसान बिना मंजूरी वाली HTBt किस्मों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
देश की प्रमुख कृषि मंडियों में टमाटर के दाम पिछले एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं. कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, सितंबर में तापमान में असामान्य बदलाव, पानी की कमी और रात के सामान्य से कम तापमान का असर टमाटर की फसल पर पड़ा है. इससे उत्पादन और मंडियों में आवक प्रभावित हुई है. टमाटर की खेती वाले प्रमुख राज्यों कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम की मार ज्यादा देखने को मिली है. सितंबर में अल नीनो के असर से तापमान में बदलाव के साथ पानी की उपलब्धता भी कम रही. वहीं, रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने से भी फसल प्रभावित हुई है.
अमित शाह ने कहा कि नाना पाटेकर ने करीब पांच दशकों तक अपने शानदार अभिनय और दमदार संवादों से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उन्होंने गंभीर सामाजिक मुद्दों से लेकर हास्य और व्यंग्य तक, हर तरह के किरदार को शानदार तरीके से निभाया.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे का दिल खोलकर स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उनके संसदीय क्षेत्र में आए हैं, और वे अपने क्षेत्र व जनपद के सभी निवासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने मिथुन चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में मिथुन दा का बड़ा योगदान है और उनके अनुभव का सरकार को फायदा मिलेगा. दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव लाने में भी मिथुन चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा है। उनके सलाहकार बनने से बंगाल में कला और संस्कृति को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने सरकार के इस फैसले को अच्छा निर्णय बताया.
हरियाणा के यमुनानगर जिले में धान का उठान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) से जुड़े किसानों ने व्यासपुर की अनाज मंडी के दोनों गेट बंद कर प्रदर्शन किया. किसानों ने मंडी से खरीदे गए धान का जल्द उठान कराने की मांग की.
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद जारी है. अब तक राज्य की मंडियों में करीब 7.35 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है. इसमें से 2.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. सरकारी खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी. सरकार के मुताबिक, किसानों को सामान्य धान के लिए 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिल रहा है.
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने प्रदर्शन में किसानों के शामिल होने की भी अपील की है. BKU के यूपी युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसानों से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसान दलबल के साथ दिल्ली पहुंचें.
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. नॉर्थ ईस्ट के डीएम अजय कुमार के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 3:15 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि इमारत करीब 22 से 25 वर्ग गज के इलाके में बनी थी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पास की इमारत को गिराने का काम चल रहा था। इस दौरान मशीनरी के इस्तेमाल से हुए कंपन की वजह से इस इमारत पर असर पड़ने की आशंका है.
हादसे के समय इमारत के अंदर करीब 7-8 लोग मौजूद थे। बचाव दल ने अब तक 8 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. इनमें एक महिला को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डीएम ने बताया कि अभी भी 2-3 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, DDMA, MCD समेत अन्य एजेंसियों की टीमें और मशीनरी मौके पर तैनात की गई हैं.
ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. दक्षिण भारत में मॉनसून अभी सक्रिय है. इसके चलते आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में भी अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं. वहीं, गुजरात, मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रह सकता है. हालांकि, दक्षिणी महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today