विरोध-प्रदर्शनों के बीच, सीएम ने गन्ना किसानों से ‘क्रशिंग सीजन’ जल्द शुरू करने में सहयोग की अपील की – एग्रीवेट

Team Agrivate
15 Min Read
विरोध-प्रदर्शनों के बीच, सीएम ने गन्ना किसानों से ‘क्रशिंग सीजन’ जल्द शुरू करने में सहयोग की अपील की - एग्रीवेट - विरोध-प्रदर्शनों बीच, सीएम

एग्रीवेट: पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गन्ना किसानों से अपील की कि वे चीनी मिलों के साथ सहयोग करें ताकि ‘क्रशिंग सीजन’ जल्द शुरू हो सके. उन्होंने सूखे के कारण गन्ने की कम पैदावार और वित्तीय चुनौतियों का हवाला दिया.

किसान गन्ने के दाम, इथेनॉल की दरों और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वे गन्ने के लिए बेहतर लाभकारी मूल्य की मांग कर रहे हैं. इस विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार सुबह व्यस्त मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.

अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा, तभी व्यापारियों और किसानों के हितों की भी रक्षा हो सकेगी. अवधेश प्रसाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग और सरकार के बीच मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से काम नहीं कर रहा है, बल्कि सरकार के साथ मिलकर चल रहा है. उनके मुताबिक, यह लोकतंत्र और संविधान के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाना जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले को बरकरार रखा. इसके तहत हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वाला व्यक्ति केवल धर्म परिवर्तन के आधार पर पिछड़ा वर्ग (मुस्लिम) श्रेणी में आरक्षण का दावा नहीं कर सकता. कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में जाने मात्र से किसी व्यक्ति को आरक्षण का लाभ पाने का अधिकार नहीं मिल जाता.

JNU में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के संबंध में भाजपा की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी बात रख सकता है.

हरियाणा में धान खरीद की सीमा को लेकर किसानों में नाराजगी है. भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) ने चेतावनी दी है कि अगर धान खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 17 अक्टूबर को अंबाला-हिसार रोड जाम किया जाएगा. धान खरीद पर लगी पाबंदियों के विरोध में किसानों ने अंबाला में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. किसानों का कहना है कि एक एकड़ में अधिकतम 26.26 क्विंटल धान की खरीद की सीमा तय होने से उन्हें अपनी पूरी फसल बेचने में परेशानी हो रही है. उन्होंने मांग की कि खेतों में पैदा हुए पूरे धान की खरीद की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूसरी जगहों पर न भटकना पड़े.

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है और इससे पार्टी के लोगों में राष्ट्रभक्ति बढ़नी चाहिए. संजय जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी देशविरोधी लोगों और ताकतों के सहयोग से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि तिरंगा हाथ में लेने से शायद ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बार सदस्यों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. इस केंद्र में आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी समेत इलाज की कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी. CJI सूर्य कांत ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र को विशेषज्ञ अस्पतालों से भी जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ऐसा विषय है, जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने बार सदस्यों और कर्मचारियों के लिए इस सुविधा की शुरुआत पर खुशी जताई और सहयोग के लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया.

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की याचिका पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और विपक्ष से जुड़े कुछ गैर-सरकारी संगठनों (NGO) ने कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं. सुप्रीम कोर्ट इन मामलों पर सुनवाई कर रहा है. अब सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. आर.पी. सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेंगे. उन्होंने कहा कि फैसले के बाद किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि कोर्ट का निर्णय सही नहीं है.

अमृतसर के डीसीपी (सिटी) जसकरण सिंह तेजा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि पंजाब बंद के दौरान शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. दुकानदारों और कारोबारियों पर बंद में शामिल होने के लिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब में गुरुवार सुबह 6 बजे से बंद शुरू हो गया. मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले दिवंगत कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने बंद का आह्वान किया है. इसके बाद राज्य के कई इलाकों में किसानों ने सड़कें रोकनी शुरू कर दीं. यह बंद सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बुलाया गया है. प्रदर्शनकारी एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता दे रहे हैं. झोटा के पिता और पूर्व सैनिक भीम सिंह ने गुरुवार सुबह लोगों से सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने यह अपील ऐसे समय की, जब पिछले कुछ घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है.

कई किसान संगठनों, राजनीतिक दलों और व्यापारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया है. वहीं, कई निजी शिक्षण संस्थानों ने गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी है. हालांकि, सुबह करीब 8 बजे तक मालवा के कुछ जिलों में बंद का असर कम दिखाई दिया.

पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में पराली जलाने की 51 घटनाएं दर्ज की गईं. धान कटाई के इस सीजन में एक दिन में पराली जलाने की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है. इसके साथ ही 13 अक्टूबर तक कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 174 हो गई है.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शहर की सड़कों पर ‘अल्पना कला पहल’ का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के शहरों को सुंदर बनाने की कोशिश कर रही है. कोलकाता और आसनसोल को भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की है. पिछले 15 साल में किसी और ने चोरी की है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश राज्य में अच्छा काम करने और शहरों को सुंदर बनाने की है.

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले उपहारों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. सरकार ने 43 इंच के LED टीवी की जगह चारा काटने वाली मशीनें देने का प्रस्ताव रखा है. इसका उद्देश्य किसानों को ऐसे उपहार देना है, जो खेती और उससे जुड़े कामों में उनके लिए ज्यादा उपयोगी हों.

फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम पहली बार अयोध्या पहुंचीं. उन्होंने यहां श्रद्धा के साथ दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. यामी गौतम ने कहा कि भगवान राम और हनुमान जी की कृपा से यह साल उनके परिवार के लिए बहुत सफल रहा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

देश की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव कृषि उपज मंडी समिति (APMC) में प्याज के औसत भाव पिछले दो दिनों में 18 फीसदी बढ़ गए हैं. इससे पिछले दो हफ्तों से गिरते भाव का रुख बदल गया है और किसानों को राहत मिली है. सोमवार को प्याज का औसत थोक भाव 3,751 रुपये प्रति क्विंटल था, जो बुधवार को बढ़कर 4,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया.

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने SIR के मुद्दे पर कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही इसके खिलाफ है. पार्टी कानूनी और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर इसका विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट भी गई है. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी एक राजनीतिक दल है. अगर जुबली हिल्स में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो दिल्ली में उसे खराब क्यों माना जाता है? उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है. अगर कोई एलीट क्लब बनाना चाहता है, तो उसे शुभकामनाएं, लेकिन उनकी पार्टी अपना काम करती रहेगी. ओवैसी ने साफ कहा कि AIMIM SIR के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी और इसके विरोध में अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार यानी 15 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. IMD का कहना है कि मॉनसून की गतिविधियां जारी रहने के कारण कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली में गुरुवार को मौसम बदलने का अनुमान है. राजधानी में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article