LPG Subsidy Update: 1 अक्टूबर से LPG का नया नियम लागू! सब्सिडी चाहिए तो तुरंत करें ये काम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप भी घरेलू LPG उपभोक्ता है और सब्सिडी वाले सिंलेडर का फायदा उठा रहे हैं तो सावधान हो जाए. सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट दी है कि अब उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन कराना होगा. सरकार के इस फैसले का मकसद है कि सिर्फ पात्र उपभोक्ता को ही सरकारी सब्सिडी का लाभ मिले और फर्जी कनेक्शन पर रोक लेंगे. पूरा माजरा क्या है आगे जानें.

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि कुछ घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है और वह एलपीजी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों ने अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है. ऐसे में कुछ उपभोक्ताओं वे हैं, जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. अगर आप ने भी इस काम को पूरा नहीं किया है, तो जल्द पूरा कर लें वरना आपको नहीं मिलेगी सब्सिडी की सुविधा.

अगर आपने अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया है तो बिल्कुल भी नहीं घबराएं आप इन तीन तरीकों से आसानी से करा सकते हैं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन-

आप जब अपना घरेलू गैस बुकिंग करेंगे और जब एलपीजी डिलीवरी बॉय आपके घर आए, तो आप उसके मोबाइल फोन से घर बैठे ही अपना फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं वो भी 5 मिनट के अंदर.

दूसरा तरीका उन लोगों के लिए है, जिनकों मोबाइल से इस काम को पूरा करने में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. ऐसे में ये लोग गैस एजेंसी Indane, HP, या Bharat Gas के ऑफिस में जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं.

किन लोगों को नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिंलेडर?

जिन LPG गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है या फिर वह 1 अक्टूबर 2026 तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो उनको सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *