एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ पहल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान मिल रही है. इसी कड़ी में कासगंज का प्रसिद्ध कलाकंद भी खास पहचान बना रहा है. अपनी खास दानेदार बनावट और पारंपरिक स्वाद के लिए मशहूर कासगंज का कलाकंद लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है.. हाल ही में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े मंचों पर कासगंज के कलाकंद को प्रदर्शित कर इसे देश-विदेश तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.. यह मिठाई मुख्य रूप से दूध, छेना और चीनी से तैयार की जाती है. इसकी सबसे खास बात इसका हल्का दानेदार टेक्सचर है, जो इसे दूसरी मिठाइयों से अलग बनाता है..