एग्रीवेट: हरियाणा की फग्गू अनाज मंडी में धान खरीद के दौरान नमी मापने को लेकर विवाद सामने आया है। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक निजी मशीन में धान की नमी 27 प्रतिशत दिखाई गई, जबकि दूसरी मशीन में यह 17 प्रतिशत आई। इस अंतर को लेकर किसानों ने विरोध जताया और मंडी में धरना शुरू कर दिया।