एग्रीवेट: लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी के किस्से आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उनकी जयंती पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जिसमें एक Fiat कार, बैंक का लोन और ईमानदारी की मिसाल शामिल है. 1964 में बच्चों की जिद पर लाल बहादुर शास्त्री ने एक Fiat कार खरीदने का फैसला किया. उस समय कार की कीमत करीब 14 हजार रुपये थी. शास्त्री जी के पास करीब 6 हजार रुपये थे और बाकी रकम के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया.