एग्रीवेट: हरियाणा की सड़कों पर घूम रही करीब 70 हजार बेसहारा गायों के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. सरकार का फोकस गायों के लिए आश्रय, चारा, इलाज, शेड और नस्ल सुधार की सुविधाएं बढ़ाने पर है. इसके तहत राज्य में 4 गौवन विकसित किए जा रहे हैं. साथ ही 22 बंद गौशालाओं को दोबारा शुरू करने और 14 नई गौशालाएं खोलने की तैयारी है. सरकार ने गौशालाओं के लिए चारा अनुदान के तौर पर 300 करोड़ रुपये तक का लक्ष्य रखा है.