एग्रीवेट: वकील से कथित मारपीट के मामले को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसान बनाम बिजली विभाग की नहीं, बल्कि हक, इंसाफ और न्याय की लड़ाई है. अभिमन्यु कोहर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों ने वकील के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया. उन्होंने प्रशासन से मामले में दर्ज गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.