Gold Rate: सोने के भाव में फिर गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट 1,49,320 रुपये, चांदी भी हुई सस्ती – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिल रही है. 6 अक्टूबर 2026 की सुबह देश के कई शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने का असर भी सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में दबाव बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में खास बदलाव नहीं हुआ था. बाजार से जुड़े लोगों के मुताबिक घरेलू मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों को ज्यादा सहारा नहीं मिल रहा है.

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,220 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस के आसपास है. HSBC ने भी निकट भविष्य में सोने की कीमत पर दबाव बने रहने का अनुमान जताया है. बैंक ने 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. वहीं 2027 के लिए औसत कीमत का अनुमान 4,825 डॉलर प्रति औंस किया गया है. हालांकि, HSBC का मानना है कि अगर सोने की कीमत करीब 4,000 डॉलर या इससे नीचे जाती है, तो केंद्रीय बैंक दोबारा सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं.

सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी बनी हुई है. 6 अक्टूबर की सुबह चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है. एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत स्थिर रही थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 61.09 डॉलर प्रति औंस पर है. सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू मांग के अलावा डॉलर, अंतरराष्ट्रीय बाजार, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक हालात जैसे कई कारकों का असर पड़ता है.

Share This Article