300 सांसदों के साथ विरोध कर रहे राहुल गांधी हिरासत में, NSUI के हंगामे से अफरातफरी.. दिल्ली बनी छावनी – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: India Block Protest Delhi : INDIA ब्लॉक के 300 से ज्यादा सांसदों और प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला. मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद कांग्रेस की स्टूडेंट विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. आकाशवाणी भवन इलाके में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन में विभिन्न दलों के नेता और 300 से ज्यादा सांसद और प्रमुख नेता शामिल हुए. मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी नेता आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे. पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. राहुल गांधी हाथ में ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ लिखी तख्ती लेकर भी पहुंचे और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले मेरे साथ 300 लोकसभा राज्य सभा के सांसद आए थे. हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके 2 सहयोगियों से मिलना चाहते थे. पुलिस ने उन्हें रोका. हम देश के जनप्रतिनिधि हैं देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. पता नहीं क्यों 300 सांसदों को यहां रोका गया. उसके बाद हमें यहां बिठा रखा है. 50 गज दूर चुनाव आयोग है. हमें जाने नहीं दे रहे हैं…ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ उनका (भाजपा का) मुकाबला नहीं कर रहे हैं, हम उन्हें खत्म कर देंगे. भाजपा क्या कहती है, इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं यहां भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ा हूं. मेरे साथ 300 सांसद भी यहां आए थे जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. पूरा देश इस बात से सहमत है. देश के युवा इसे समझते हैं और इससे सहमत हैं. यहां तक ​​कि पुलिसकर्मी भी इससे सहमत हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत ने ‘वोट चोरी’ के जरिए देश पर कब्जा कर लिया है, और ज्ञानेश कुमार ने इसमें उनकी मदद की है. उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हमारे देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाता है, कोई भी बच नहीं पाएगा.

#देखें | दिल्ली | सीईसी, एलओपी, लोकसभा के खिलाफ भारतीय ब्लॉक सांसदों के विरोध के बीच, राहुल गांधी कहते हैं, “लगभग 300 सांसद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो ईसी से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें यहां रोक दिया। हम निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि हमें यहां क्यों रोका गया है। हम समस्या को नहीं समझ सकते – जब चुनाव आयोग केवल 50 मीटर की दूरी पर है। 300 विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वह डरे हुए हैं। क्या हो रहा है देश में लोकतंत्र का क्या मतलब जब चुनाव आयोग चुने हुए प्रतिनिधियों से नहीं मिलेगा?

“हम न केवल उनका (बीजेपी) मुकाबला कर रहे हैं; हम उन्हें नष्ट कर देंगे। बीजेपी क्या कहती है, इसमें मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां खड़ा हूं। मेरे साथ 300 सांसद भी यहां आए थे, जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। पूरा देश इस बात से सहमत है। देश के युवा इसे समझते हैं और इससे सहमत हैं। यहां तक कि पुलिस कर्मी भी इससे सहमत हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत ने भी इस बात से सहमति जताई है।” ‘वोट चोरी’ के जरिए देश को हाईजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। हमारे देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाएगा।”

विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. नई दिल्ली जिले में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और कई जगह RAF के जवान भी लगाए गए. पुलिस ने निर्वाचन सदन से करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी सांसदों को रोक दिया.

Share This Article