बलराम कृषि महोत्सव में श्रीअन्न फसलों पर जौर मुख्यमंत्री का वर्चुअल किसानों से संवाद—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 26 सितंबर 2026, सीधी (कृषक जगत): बलराम कृषि महोत्सव में श्रीअन्न फसलों पर जौर मुख्यमंत्री का वर्चुअल किसानों से संवाद – बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से वर्चुअल सीधा संवाद कर श्री अन्य फसलों के उत्पादन पर सराहना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अन्न फसलों (मिलेट्स ) के उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किए जाने से इन फसलों को बढ़ावा मिलेगा। श्री अन्न फसल उत्पादक किसानों के लिए विपणन के नये अवसर की संभावना तलाशने से इन फसलों का बेहतर दाम मिलेंगा । जिससे कृषि की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में बिजली, खाद्य संस्करण और कृषि आधारित गतिविधियां के विस्तार की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष भी किसानों से धान ,बाजार और ज्वार की खरीदी करेगी किसानों का पंजीयन जारी है I समय पर पंजीयन करा कर खरीदी व्यवस्था का लाभ ले । फसल प्रबंधन आधुनिक तकनीक कृषि संबद्ध गतिविधियों की जानकारी से उत्पादन और आय बढ़ाने के नए अवसर मिले हैं । सिंचाई परियोजनाओं में सीधी जिले को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही अगले सीजन से किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी । जिससे रात में किसानों को परेशानी नहीं होगी । कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों, छात्रों ,स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ राजेश मिश्रा ,विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, श्री विश्वामित्र पाठक , कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ,मुख्य कार्यपालिका जिला पंचायत सौम्या आनंद, उपखंड अधिकारी श्री गोपद बनास, प्रिया पाठक उपसंचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article