Aaj ka Mausam: मौसम का बड़ा अलर्ट, यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश, आंधी, ओले गिरने की चेतावनी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: देशभर में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता के चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share This Article