Agriculture News Live Updates: महाराष्ट्र के बीड जिले में सूखे का कहर, पानी की कमी के कारण डेढ़ एकड़ टमाटर की फसल बर्बाद – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: महाराष्ट्र के बीड जिले में सूखे का कहर, पानी की कमी के कारण डेढ़ एकड़ टमाटर की फसल बर्बाद

चीन-PAK-अफगानिस्तान… सुबह-सुबह 3 देशों में हिली धरती

ग्वालियर के डबरा मंडी में किसानों का हंगामा, गेट पर लगाया जाम

हरियाणा में धान खरीद प्रक्रिया तेज, अब तक 24.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-तूफान का अलर्ट

देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने दक्षिणी राज्‍यों में मौसमी गतिविधि‍यों को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच, बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर के आसपास नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके आगे बढ़ने और मजबूत होने का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

बीड जिले सहित पूरे मराठवाड़ा में बारिश न होने के कारण भीषण सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बारिश के अभाव में किसानों की खड़ी फसलें सूख रही हैं, जिसके चलते बीड तालुका के सालेगांव के किसान बालासाहेब गित्ते को अपनी डेढ़ एकड़ में लगी टमाटर की खड़ी फसल खुद ही उखाड़ फेंकनी पड़ी है. सरकार द्वारा घोषित 5 हजार रुपये की मामूली मदद पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए किसान प्रशासन से सीधा सवाल कर रहे हैं, “इस 5 हजार में अपनी दिवाली मनाकर दिखाओ.”

चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, तीनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 से 4.9 के बीच रही.

धान की खरीदी में मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास की समस्या से नाराज किसान, मंडी प्रबंधन के खिलाफ जताई नाराजगी

डबरा की कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी के दौरान मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज किसानों ने भितरवार रोड स्थित मंडी गेट पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ.

किसानों का आरोप है कि मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास बनवाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि उनकी समस्या सुनने के लिए मंडी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.

प्रदेश की मंडियों में खरीद और उठान प्रक्रिया पर सरकार की पैनी नजर, किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता- राजेश नागर

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. कहीं भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी है, तो कहीं ठंड की आहट के बीच प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक नए वेदर सिस्टम के विकसित होने का संकेत दे रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को तमिलनाडु से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

Share This Article