एग्रीवेट: आजकल शहरों में लोग होम गार्डनिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और अपनी घर की छतों और बालकनी में अपने हाथों से ताजे और रसायनों से मुक्त फलों को अपने होम गार्डन में उगा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी घरों में फलों के पौधे लगाने की सोच रहे हैं और आपके मन में यह सवाल है कि कौन से पौधों को लगाने से भरपूर फल मिलेंगे. चलिए आगे यहाँ जानें भारत के घरेलू बगीचों के लिए 5 सबसे बेहतरीन और सदाबहार फलों के पौधों की विस्तृत जानकारी, जिन्हें आप आसानी से अपने घर का हिस्सा बना सकते हैं:
नींबू हर भारतीय रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है. घर के बगीचे के लिए कागजी नींबू या बालाजी किस्म को सबसे उत्तम माना जाता है. इसे आप जमीन के साथ-साथ 12 से 15 इंच के बड़े गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं और भरपूर फल प्राप्त कर सकते हैं.
विशेषताएं: नींबू के पौधे को भरपूर धूप (कम से कम 5-6 घंटे) की आवश्यकता होती है. यह पौधा साल में लगभग नौ से दस महीने फल देता रहता है. विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
अमरूद भारत के सबसे लचीले और तेजी से बढ़ने वाले फलदार पौधों में से एक है. इसकी ग्राफ्टेड (Grafted) या हाइब्रिड किस्में, जैसे कि बिही’ या ‘इलाहाबादी सफेदा’ छोटे बगीचों के लिए बहुत अच्छी होती हैं. ऐसे में अगर आप इस पौधे को अपनी घर की छत पर उगाते हैं, तो इस बात का ख्याल रखें की इसकों ग्राफ्टेड पौधे छोटे कंटेनरों में ही उगाएं.
विशेषताएं: इस पौधे को बहुत अधिक रखरखाव की जरूरत नहीं होती. यह अलग-अलग प्रकार की मिट्टी और मौसम को आसानी से सहन कर लेता है.
देखभाल: अमरूद के पौधे की बेहतर विकास के लिए साल में दो बार विशेषकर मानसून से पहले और वसंत ऋतु में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट अवश्य डालें.
अनार एक बेहद खूबसूरत झाड़ीनुमा पौधा है, जो आपके बगीचे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक फल भी देता है. ‘भगवा’ या ‘गणेश’ अनार की बेहतरीन किस्में हैं. इस पौधे को उगाने का तरीका है इसकों कम गहराई वाली लेकिन चौड़ी जगहों या बड़े गमलों में ही उगाएं तभी यह भरपूर मात्रा में फल देता है.