एग्रीवेट: नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार सुबह दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए.
मथुरा (उत्तर प्रदेश): सात अक्टूबर – वृंदावन के एक आवासीय विद्यालय में पानी की टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गए चार छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र बेहोश हो गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अक्टूबर की द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बनी हुई है. यह वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से स्पष्ट है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ में भाग लिया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के अवसर पर आयोजित किया गया.
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज होने को सही बताया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी संस्था में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. ऐसे मामलों में गिरफ्तारी भी की जाएगी और मुकदमा भी दर्ज होगा.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के कार्यकाल और उनकी सेवा से लोगों को मिले लाभ को याद किया जा रहा है. दिलीप घोष ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है. इसी लक्ष्य और देश के सपनों को पूरा करने की दिशा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में बारिश की कमी के चलते सूखे की स्थिति गंभीर होती जा रही है. राज्य के 358 में से 265 तालुकों में सूखा घोषित किया जा चुका है. अब केंद्र सरकार की बहु-विभागीय टीम इन इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लेगी. टीम 7-8 अक्टूबर के आसपास महाराष्ट्र पहुंच सकती है और 11 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर सूखे से प्रभावित लोगों और किसानों के लिए राहत से जुड़े कदमों पर फैसला हो सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह श्री विनायक मंदिर में दर्शन कर देश और 140 करोड़ देशवासियों के लिए प्रार्थना की. उन्होंने अपने लिए भी प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें देश की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति और ऊर्जा मिले. पीएम मोदी ने कहा कि वह दिन-रात देशवासियों की सेवा करते रहें, यही उनकी प्रार्थना है. उन्होंने कहा कि आज वह जिस पद और जिम्मेदारी पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है. देश के करोड़ों लोगों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का अनुभव उनके लिए बहुत बड़ी पूंजी है. यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया.
सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए बड़ी राहत दी है. अब तमिलनाडु में सहकारी समितियों के सदस्य नहीं होने वाले किसान भी सब्सिडी वाली दरों पर बीज और खाद खरीद सकेंगे. इसके लिए राज्य की 4,400 प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों (PACCS) में सुविधा उपलब्ध होगी. अब तक सहकारी समितियों और बैंकों से फसल लोन लेने वाले किसानों को ही इन समितियों से सस्ती दरों पर बीज और खाद मिलते थे. नई व्यवस्था के तहत किसान का PACCS का सदस्य होना या फसल लोन लेना जरूरी नहीं होगा.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना आपा खो चुके हैं और सत्ता की चाह में उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग को सही बताती है, जबकि हारने पर उसी आयोग पर सवाल उठाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल अपनी हार की भरपाई के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
कर्नाटक सरकार ने नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे राज्य में दूध की कीमत बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, नई कीमतों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. विधान परिषद चुनावों को देखते हुए राज्य में आचार संहिता लागू है. इसी वजह से फिलहाल कीमत बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है. अगर पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जाता है, तो नंदिनी के नीले पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर के दौरे से लौट आए हैं. उन्होंने बताया कि वह 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर में थे. इस दौरान सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 में शामिल हुए. सीएम साय ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत के लोगों के सामने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं रखीं. उन्होंने निवेशकों को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भागीदारी के लिए राज्य आने का न्योता दिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ को करीब 45,600 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ और श्री शक्ति माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया.
हरियाणा में मंडियों में पहुंची धान की फसल में से अब तक करीब 45 फीसदी की ही सरकारी खरीद के लिए नीलामी हो पाई है. इससे किसानों को फसल बेचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है. ई-खरीद पोर्टल के मंगलवार शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 22 जिलों के 249 खरीद केंद्रों पर 8.92 लाख मीट्रिक टन (LMT) धान पहुंच चुका था. इसमें से 4.02 LMT यानी करीब 45 फीसदी धान की नीलामी हो चुकी है. सरकारी खरीद एजेंसियां FCI, HAFED और HSWC इस खरीद प्रक्रिया में शामिल हैं.
हरियाणा की मंडियों में परमल धान की आवक तेजी से बढ़ रही है. लेकिन मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद उतनी तेजी से नहीं हो पा रही है. ताजा कटाई वाली धान में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद में दिक्कत आ रही है. इसके अलावा सक्रिय राइस मिलों की कमी और पिछले सीजन का धान स्टॉक अभी पूरी तरह नहीं उठने से भी खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. इसके चलते किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. कुछ जगहों पर किसान मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दाम पर धान बेच रहे हैं.
राजस्थान सरकार में मंत्री गौतम डाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि आम परिवारों को उचित कीमत पर दवाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भी गरीब और आम लोगों तक जरूरी दवाएं और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मंत्री ने कहा कि खुले बाजार में मिलने वाली दवाएं अक्सर महंगी होती हैं. ऐसे में प्रचार और विज्ञापन का खर्च हटाकर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के जरिए लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चौरा और तरंडा पंचायत इलाकों में मंगलवार को जोरदार ओलावृष्टि हुई. इससे खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसान ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर परेशान हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं. वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे.
नई रबी फसल की बुवाई से पहले सरसों और चने के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी ऊपर चल रहे हैं. इससे खाद्य महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है. कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल और दालों के दाम बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है. इसके चलते सरसों और चने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.
देश में मॉनसून की गतिविधियां जारी हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि 7 अक्टूबर यानी बुधवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का प्रकोप देखने को मिल सकता है. दिल्ली-NCR में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान दिल्ली का तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today