बिहार में धान खरीद शुरू, 48 घंटे में भुगतान का आदेश.. जानें कितना मिलेगा MSP, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: बिहार में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत MSP पर धान खरीद शुरू हो गई है. सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए.

राज्य सरकार ने इस सीजन में किसानों से कुल 35 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) और व्यापार मंडलों के जरिए खरीद व्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 72,767 किसानों ने धान बेचने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. वहीं, राज्य की 4,643 सरकारी समितियों के माध्यम से अब तक 3,666 टन धान खरीदा जा चुका है.

उत्तर बिहार के जिलों में 1 नवंबर से ही पैक्स और व्यापार मंडलों के जरिए धान खरीद जारी है. वहीं, दक्षिण बिहार के सभी जिलों में 15 नवंबर से सरकारी खरीद शुरू की गई है.

सरकार ने सामान्य श्रेणी के धान का MSP 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. वहीं, ग्रेड-ए धान बेचने वाले किसानों को 2,461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे. किसानों को उनकी उपज का भुगतान तय समर्थन मूल्य के हिसाब से किया जाएगा.

MSP पर धान बेचने और भुगतान पाने के लिए किसानों को सहकारिता विभाग के आधिकारिक पोर्टल esahkari.bihar.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. पोर्टल पर दर्ज जानकारी ही खरीद और भुगतान के लिए मान्य होगी. इसलिए किसानों को समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए.

Share This Article