एग्रीवेट: देश में मॉनसून की गतिविधियां जारी हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि 7 अक्टूबर यानी बुधवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का प्रकोप देखने को मिल सकता है. दिल्ली-NCR में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान दिल्ली का तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, राजस्थान में मौसम के सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. IMD का कहना है कि हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज या झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है.
वहीं, बिहार में भी 7 अक्टूबर को कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने राज्य के लिए थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग अलर्ट जारी किया है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. बात अगर राजस्थान की करें तो आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान में बुधवार को मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. IMD ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, दोनों के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दोनों के लिए थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान तेज या झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. हिमाचल के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है. इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने राज्य के लिए थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग अलर्ट जारी किया है.