एग्रीवेट: भूमि अधिग्रहण मुआवजा, गांवों के विस्थान समेत किसानों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर हजारों संख्या में किसान जुटे. इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिसके चलते परिसर में प्रदर्शन को लेकर किसानों से धक्कामुक्की हुई और पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है. संगठन के नोएडा जिला अध्यक्ष रविराज सिंह चौहान ने किसान इंडिया को बताया कि नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले 81 गांवों के किसानों की कई समस्याएं लंबे समय से लटकाई जा रही हैं. जब तक इन मुद्दों को निपटाया नहीं जाता है, किसान वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने बताया कि परिसर में ही धरने पर किसान बैठ गए हैं.
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सोमवार 23 नवंबर 2026 को सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण की ओर पैदल मार्च निकाला. किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे. किसानों के मार्च को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.
किसानों को सूखा राहत की दूसरी किस्त कब मिलेगी? डिप्टी सीएम टाल गईं सवाल.. ट्रैक्टर मार्च की चेतावनी – एग्रीवेट
भारतीय किसान परिषद के नोएडा जिला अध्यक्ष रविराज सिंह चौहान ने किसान इंडिया को बताया कि नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले 81 गांवों के किसानों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं. इनमें जमीन अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस ने धक्कामुक्की की है.
किसान नेता ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले 81 गांवों के किसानों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं. इनमें जमीन अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा, 10 फीसदी विकसित आवासीय भूखंड और 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग प्रमुख है. उनका आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के समय किए गए वादों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है.
किसान नेता रविराज सिंह ने कहा कि भूमि मुआवजा समेत कई मुद्दों को लेकर हजारों किसानों ने पैदल मार्च किया है.
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा पहले भी किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने इन मुद्दों को उठा चुके हैं. किसानों की प्रमुख मांगों में गांवों की आबादी का नियमितीकरण, आबादी संबंधी नियमों का सरलीकरण, उचित मुआवजा और अधिग्रहित जमीन देने वाले परिवारों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है. किसानों का कहना है कि कई बार वार्ता और आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.