घर पर आसानी से तैयार करें केंचुआ खाद, 45 से 60 दिनों में बनकर होगी तैयार, जानें बनाने का तरीका – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: आज के समय में किसानों के सामने खेती करते समय कई चुनौतियां आती है, जैसे खाद और उर्वरकों पर होने वाला खर्च. इसी को देखते हुए किसान अब खेती में जैविक खाद के उपयोग को अधिक बढ़ावा दे रहे हैं और इन्हीं जैविक खादों में वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद काफी लोकप्रिय हो रही है. यह केवल मिट्टी को उपजाऊ ही नहीं बनाती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता सुधारने और मिट्टी की संरचना बेहतर बनाने में मदद करती है. इस खाद की खास बात यह है कि किसान भाई इस खाद को तैयार घर पर मौजूद जैविक कचरे, गोबर और फसल अवशेषों से कर सकते हैं. कैसे आइए आगे जानें.

क्या होती है केंचुआ खाद और कैसे करती है काम?

वर्मी कंपोस्ट को सामान्य भाषा में केंचुआ खाद कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक जैविक खाद है, जिसे केंचुओं की मदद से तैयार किया जाता है. इसमें केंचुए गोबर, सूखे पत्ते, फसल अवशेष और दूसरे सड़ने योग्य जैविक पदार्थों को खाते हैं. पाचन प्रक्रिया के बाद इनसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद तैयार होती है. इस खाद में पौधों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व और लाभकारी सूक्ष्मजीव पाए जा सकते हैं. इसके इस्तेमाल से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने, मिट्टी को भुरभुरा बनाने और उसकी जल धारण क्षमता सुधारने में मदद मिलती है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल सब्जियों, फलदार पौधों, फूलों और दूसरी फसलों में किया जाता है.

केंचुआ खाद बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

अगर आप घर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजों की व्यवस्था करनी होगी. अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकतर सामग्री गांवों और घरों में आसानी से मिल जाती है.

लाल रंग के उपयुक्त कंपोस्ट बनाने वाले केंचुए

सीमेंट का टैंक या प्लास्टिक का वर्मी बेड

ध्यान रखें कि केंचुआ खाद बनाने के लिए सामान्य मिट्टी में मिलने वाले किसी भी केंचुए का इस्तेमाल करने के बजाय उपयुक्त कंपोस्टिंग प्रजाति के केंचुओं का चयन करें.

घर पर केंचुआ खाद बनाने का आसान तरीका

2. जैविक कचरे को छोटे टुकड़ों में काटें

अब फसल कटाई के बाद बचे अवशेष, सूखी घास, पत्तियां और पौधों के दूसरे हिस्सों को छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें. ऐसा करने से जैविक पदार्थों के सड़ने और गलने की प्रक्रिया तेज होती है. इसके बाद इन अवशेषों को कुछ समय तक आंशिक रूप से सड़ने दें.

अब वर्मी बेड में सबसे पहले फसल अवशेषों की एक परत बिछाएं. इसके ऊपर अच्छी तरह सड़ा हुआ गोबर डालें. इसी तरह जैविक अवशेष और गोबर की एक के बाद एक परत तैयार करते जाएं. हर परत पर हल्का पानी छिड़कें, ताकि सामग्री में जरूरी नमी बनी रहे.

जब बेड लगभग 90 प्रतिशत तक भर जाए और उसमें मौजूद जैविक सामग्री उपयुक्त स्थिति में हो, तब उसमें कंपोस्ट बनाने वाले लाल केंचुए छोड़ दें. इसके बाद बेड को जूट की बोरी या किसी अन्य सांस लेने वाली सामग्री से ढक दें. इससे केंचुओं को रोशनी और गर्मी से बचाने में मदद मिलेगी.

केंचुआ खाद तैयार करने में नमी की अहम भूमिका होती है. इस दौरान बेड में लगभग 60 प्रतिशत नमी बनाए रखने की जरूरत होती है. इसके लिए समयसमय पर हल्का पानी छिड़कते रहें. हालांकि, बेड में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि अधिक पानी से हवा का प्रवाह कम हो सकता है और केंचुओं को नुकसान पहुंच सकता है.

कितने दिनों में तैयार हो जाती है केंचुआ खाद?

आमतौर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार होने में 45 से 60 दिन का समय लग सकता है. हालांकि, यह अवधि तापमान, नमी, इस्तेमाल किए गए जैविक पदार्थों और केंचुओं की सक्रियता पर निर्भर करती है. यानी की जब बेड में मौजूद जैविक सामग्री गहरे भूरे या काले रंग की भुरभुरी खाद में बदल जाए और उसमें मूल अवशेषों की पहचान मुश्किल होने लगे, तो समझ सकते हैं कि खाद तैयार होने के करीब है.

Share This Article