प्रधानमंत्री Kisan: कब जारी होगी 25वीं किस्त! किसानों को कब मिलेंगे 2 हजार, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट… – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से की गई है. इस सरकारी योजना का फायदा करोड़ो किसान भाइयों को मिल रहा है. सरकार हर चार महीनों के अंतराल में किसानों के खातों में योजना की 2,000-2,000 रुपये की राशि भेजती है. यानी किसानों को हर साल 6 हजार की मदद दी जाती है. ऐसे में लाभार्थियों की नजर है योजना की 25वीं किस्त पर कब यह सौगात मिलेगी. आगे जानें.

अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है, तो योजना के इन नियमों को जानें-

योजना के तहत आयकर देने वाले किसान, कुछ संवैधानिक पदों पर रह चुके या कार्यरत व्यक्ति और कुछ श्रेणियों के सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर हैं. साथ ही योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना भी जरूरी है. इसलिए सिर्फ जमीन अपने नाम पर होना ही काफी नहीं है, बल्कि योजना की किस्त पाने के लिए लैंड सीडिंग भूमि सत्यापन, आधार से लिंक NPCI सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है और बाकी पात्रता शर्तों को पूरा करना भी जरूरी है.

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी और करोड़ों किसानों भाइयों को किस्त का लाभ मिला था. साथ ही नियम के मुताबिक, हर चार महीने में किसानों को 2 हजार रुपये की एक किस्त दी जाती है. ऐसे में अगली यानी 25वीं किस्त फरवरी 2027 के आसपास आने की उम्मीद है. हालांकि, सरकार ने अभी तक 25वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

प्रधानमंत्री Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि कैसे किस्त का स्टेटस चेक करें, तो बिल्कुल भी टेंशन न लें इस आसान तरीके से करें ऑनलाइन स्टेटस चेक-

सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

उसके बाद किसान रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें.

Share This Article