एग्रीवेट: फसलों की सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली कृषि क्षेत्र की दिग्गज कंपनी धानुका एग्रीटेक ने 90 दिनों में 109 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.23 फीसदी बढ़ा है. वहीं, रेवेन्यू 9.91 फीसदी बढ़कर 657.51 करोड़ पर पहुंच गया है. कंपनी ने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के दौरान किसानों ने अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए कंपनी के उत्पादों पर भरोसा किया और खरीद की. अब कंपनी का रबी फसलों की सुरक्षा उत्पादों पर फोकस है और अगली तिमाही में और बेहतर नतीजे हासिल करने का टारगेट है.
एग्रोकेमिकल क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही ने 3 महीने और 90 दिनों के बिजनेस प्रदर्शन को काउंट किया जाता है. कंपनी ने कहा कि सितंबर में समाप्त हुई दूसरी तिमाही में बेहतर मुनाफा दर्ज किया है, जिसमें प्रॉफिट की ग्रोथ रेवेन्यू की ग्रोथ से अधिक रही है. कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे में काफी सुधार दर्ज किया है. कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 16.23 फीसदी बढ़कर 109.22 करोड़ रुपये हो गया है.
राजस्थान के किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान, सीएम ने 345 करोड़ रुपये बैंक खातों में भेजे – एग्रीवेट
इस तिमाही में ऑपरेशन से हासिल रेवेन्यू 9.91 फीसदी बढ़कर 657.51 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में यह 598.25 करोड़ रुपये था. टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 16.27 फीसदी बढ़कर 146.47 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 125.97 करोड़ रुपये था. यह कंपनी के बेहतर परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है.
धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल धानुका ने दूसरी तिमाही के नतीजों पर कहा कि हमारे प्रॉफिट में वृद्धि का मुख्य कारण चैनल इन्वेंट्री की अच्छी निकासी और शरद ऋतु के कृषि चक्र के दौरान स्थिर मांग रही. हम धानुका एग्रीटेक के लिए एक टिकाऊ और नवाचार आधारित विकास मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. भारतीय कृषि क्षेत्र में अभी भी बड़े अवसर मौजूद हैं, विशेष रूप से फसल उत्पादकता, फसल सुरक्षा के उन्नत समाधानों और नई कृषि तकनीकों को अपनाने के क्षेत्रों में.
उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने, किसानों के साथ जुड़ाव गहरा करने और बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर है. हमारा मानना है कि नवाचार और किसान-केंद्रित समाधानों में निरंतर निवेश हमारी दीर्घकालिक विकास यात्रा का मुख्य आधार बना रहेगा. बता दें कि धानुका एग्रीटेक लिमिटेड भारत के फसल सुरक्षा और फसल देखभाल क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है.