दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम ताजा अपडेट.. – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और इस दौरान यूपी समेत हरियाणा के कई जिलों में रात भर तेज बारिश होने के साथ-साथ ठंडी हवाओं का चलना जारी रहा, जिस कारण इन इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान इन क्षेत्रों के लोगों सर्दी का एहसास हुआ और लोगों ने गर्म कपड़े अलमारी से निकल लिए. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई कई राज्यों में तापमान का पारा गिरने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और इस दौरान कल रात से तेज बारिश होने के साथ तेज हवाओं का भी चलना जारी था. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान में काफी हद तक बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक, कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ऐसे में राजधानी का तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C ​​के बीच रहने की IMD ने आंशका जताई है.

दक्षिण इलाकों में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मौसम अपने रंग बदलता नजर आ रहा है और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने दक्षिण इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, यनम,  केरल, माहे  और कराईकल, तेलंगाना में IMD ने काफी व्यापक स्तर पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान इन इलाकों में 1 से 2 नवंबर के बीच तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

पूर्वी भारत में व्यापक बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश का हो रही है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 1 से 4 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में तेज झमाझम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटा तक चलने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

मध्य भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1–2 नवंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में 3-4 नवंबर के दौरान बारिश होने की उम्मीद है. यानी की इस बीच 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विदर्भ में 30 से 31 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना हो सकती है.

Share This Article